भारतीय रेल : बासुकीनाथ, आसनसोल और गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; कई ट्रेनों का रूट बढ़ा, देखें पूरा शेड्यूल - shravani mela special trains basukinath asansol gorakhpur
भारतीय रेल : बासुकीनाथ, आसनसोल और गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; कई ट्रेनों का रूट बढ़ा, देखें पूरा शेड्यूल पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले के लिए बाबा बैद्यनाथ और बासुकिनाथ धाम जाने वाले कांवरियों हेतु कई स्पेशल ट्रे…

सौजन्य से:- jagran.com
भारतीय रेल : बासुकीनाथ, आसनसोल और गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; कई ट्रेनों का रूट बढ़ा, देखें पूरा शेड्यूल
पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले के लिए बाबा बैद्यनाथ और बासुकिनाथ धाम जाने वाले कांवरियों हेतु कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। कुछ विशेष ट्रेनों के रूट का विस्तार भी किया गया है, जिससे बिहार, झारखंड और यूपी के श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
HighLights
- पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले हेतु स्पेशल ट्रेनें चलाईं।
- बासुकिनाथ-गोरखपुर-मधुपुर और आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
- बासुकिनाथ-पटना स्पेशल का गोरखपुर तक मार्ग विस्तार किया।
संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) और बासुकिनाथ धाम आने-जाने वाले कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने कई श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
इसके साथ ही पूर्व से संचालित कुछ विशेष ट्रेनों के रूट का विस्तार भी किया गया है। आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने शुक्रवार को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस संबंध में विस्तृत समय-सारिणी साझा की। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।
बासुकीनाथ–गोरखपुर–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल
- ट्रेन नंबर 03569 (बासुकिनाथ – गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल): - यह ट्रेन दिनांक 17 एवं 24 अगस्त को बासुकिनाथ से शाम 03:05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन अहले सुबह 04:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 03570 (गोरखपुर – मधुपुर अनारक्षित स्पेशल): - यह ट्रेन दिनांक 18 एवं 25 अगस्त को गोरखपुर से सुबह 06:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 07:30 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी।
आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन नंबर 03571 (आसनसोल – गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल): - यह ट्रेन दिनांक 18 एवं 25 अगस्त को आसनसोल से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन मध्य रात्रि 01:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 03572 (गोरखपुर – आसनसोल अनारक्षित स्पेशल): - यह ट्रेन दिनांक 19 एवं 26 अगस्त को गोरखपुर से सुबह 05:15 बजे चलेगी और उसी दिन रात्रि 09:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
बासुकिनाथ–पटना स्पेशल का गोरखपुर तक मार्ग विस्तार
- ट्रेन नंबर 03565 (बासुकिनाथ – पटना स्पेशल): - रेलवे ने इस ट्रेन का विस्तार गोरखपुर तक करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन विस्तारित मार्ग पर 18 एवं 25 अगस्त को बासुकिनाथ से सुबह 10:30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- विपरीत दिशा में (गोरखपुर – जसीडीह स्पेशल): - गोरखपुर से यह ट्रेन दिनांक 19 एवं 26 अगस्त को सुबह 06:10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन शाम 06:45 बजे जसीडीह स्टेशन पहुंचेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में खराब मौसम से दो इंडिगो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट: एनएमआई से वाराणसी जा रही फ्लाइट 1:55 बजे लखनऊ उतरी - Lucknow News

प्रयागराज से चित्रकूट तक रिंग रोड का होगा विस्तार, 350 हेक्टेयर जमीन होगी अधिग्रहित - nhai to extend prayagraj ring road to chitrakoot

93 हजार यात्रियों से 8.86 करोड़ का जुर्माना वसूला: रेलवे में टिकट चेकिंग अभियान में प्रयागराज पहले, कानपुर दूसरे नंबर पर - Kanpur News


