प्रयागराज में अल-जायका चिकन कार्नर सील, 9280 बिरयानी व हरीश भोजनालय को नोटिस - prayagraj food raids aljayka sealed 9280 biryani noticed
प्रयागराज में अल-जायका चिकन कार्नर सील, 9280 बिरयानी व हरीश भोजनालय को नोटिस प्रयागराज में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लगातार चौथे दिन छापेमारी की, जिसमें अल-जायका चिकन कार्नर सील हुआ और 9280 बिरयानी व हरीश भोजनालय को नोटिस ज…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में अल-जायका चिकन कार्नर सील, 9280 बिरयानी व हरीश भोजनालय को नोटिस
प्रयागराज में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लगातार चौथे दिन छापेमारी की, जिसमें अल-जायका चिकन कार्नर सील हुआ और 9280 बिरयानी व हरीश भोजनालय को नोटिस जारी किए गए। कई प्रतिष्ठानों से बेसन, ब्रेड, समोसे सहित 12 खाद्य नमूनों को जांच के लिए भेजा गया और दूषित सामग्री नष्ट की गई।
HighLights
- अल-जायका चिकन कार्नर गंदगी के कारण सील किया गया।
- 9280 बिरयानी व हरीश भोजनालय को नोटिस जारी हुए।
- खाद्य नमूनों की जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने लगातार चौथे दिन शहर के विभिन्न इलाकों में प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों एवं बाजार क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर छापेमारी की। मंडलायुक्त डा. लोकेश एम. के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को बेसन, ब्रेड, पिज्जा व समोसे में मिलावट की आशंका पर नमूने इकट्ठा कर प्रयोगशाला भेजे गए।
सिविल लाइंस में पीडी टंडन मार्ग स्थित यश फूड्स (9280 बिरयानी) में छापेमारी के दौरान परिसर में खाद्य पदार्थ तैयार करने में प्रयुक्त पानी की जांच रिपोर्ट एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र छह माह से अधिक पुराने पाए गए। कर्मचारियों द्वारा शौचालय एवं पाकशाला में एक ही स्लीपर का प्रयोग किया जा रहा था। फ्रिज में काफी गंदगी थी। किचन भी क्लोज्ड नहीं पाया गया।
इन कमियों पर नोटिस जारी किया गया। भंडारित पनीर की गुणवत्ता में संदेह होने पर नमूना जांच के लिए भेजा गया। एजी आफिस के पास हरीश भोजनालय में ड्रेनेज व्यवस्था ठीक नहीं मिली। कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं थे। पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था नहीं थी। फ्रिज बेहद गंदी थी। इसके दृष्टिगत नोटिस जारी किया गया।
भंडारित पनीर की गुणवत्ता में संदेह होने पर नमूना संग्रहित किया गया। वहीं लक्ष्मी टाकिज के निकट स्थित अल-जायका चिकन कार्नर में गंदगी मिलने पर सील कर दिया गया। गणेश प्रसाद एंड संस केपी कक्कड़ रोड, भगवानदास प्रह्लाददास एंड संस जीरो रोड, बताशा मंडी बहादुरगंज, भगवानदास नवल किशोर ट्रेडर्स, बीकानेर मिष्ठान भंडार मधवापुर, कीडगंज, सुरेंद्र यादव की मिठाई की दुकान मुट्ठीगंज, जगराम स्वीट जगराम चौराहा, मनीष किराना स्टोर सदर बाजार, शंकरगढ़ एवं पंकज स्वीट्स में भी छापेमारी की गई।
यह भी पढ़ें- वैवाहिक विवाद में बच्चों को मोहरा बनाने पर इलाहाबाद HC चिंतित, पाक्सो एक्ट के तहत सुनाई गई सजा को किया रद
इनमें गुणवत्ता एवं मिलावट के संदेह पर बूंदी, बूंदी लड्डू, बतासा, समोसा, घी, बेसन, ब्रेड एवं पिज्जा बेस के 12 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए। बीकानेर भंडार में दूषित व भौतिक अवस्था ठीक न होने के संदेह पर चार 4400 रुपये की चार किलो काजू कतली को नष्ट कराया। जगराम स्वीट जगराम चौराहा में दूषित मिठाई एवं चीनी शीरा नष्ट किया। खाद्य सुरक्षा एवं गंदगी मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया।
मुट्ठीगंज स्थित सुरेंद्र की दुकान में अखबारी कागज के प्रयोग को प्रतिबंधित किया गया। मनीष किराना स्टोर में संदेह पर बताशा तथा पंकज स्वीट्स में ब्रेड एवं पिज्जा बेस के दो नमूने संग्रहीत किए गए।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में नौका विहार पर रोक, जलस्तर बढ़ने के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

संत कबीर नगर : CM योगी ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, विभागों के स्टॉल का जायजा लेकर जानी योजनाओं की प्रगति - cm yogi adityanath honors beneficiaries in sant kabir nagar


