होमदेश-दुनियाUP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में तेज हवा और बारिश - up weather heavy rain strong winds in lucknow 40 districts
देश-दुनिया

UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में तेज हवा और बारिश - up weather heavy rain strong winds in lucknow 40 districts

UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में तेज हवा और बारिश लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार से मानसून फिर सक्रिय होगा, जिससे तेज हवाओं के साथ मध्यम ...और पढ़ें HighLights - गुरुवार…

Jagran के अनुसार24 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में तेज हवा और बारिश
 - up weather heavy rain strong winds in lucknow 40 districts

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में तेज हवा और बारिश

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार से मानसून फिर सक्रिय होगा, जिससे तेज हवाओं के साथ मध्यम ...और पढ़ें

HighLights

- गुरुवार से लखनऊ सहित यूपी में मानसून फिर सक्रिय होगा।

- तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

- राज्य में 3 अक्टूबर तक वर्षा का दौर जारी रहेगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। करीब 10-12 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से राजधानी समेत प्रदेश कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधि सक्रिय होने से तेज हवा और मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। 25 से 28 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों के साथ पश्चिमी यूपी में भी अच्छी बरसात के आसार हैं।

करीब 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। 29 सितंबर से मौसम में बदलाव के संकेत हैं, लेकिन यूपी में रुक-रुककर तीन अक्टूबर तक वर्षा का दौर जारी रहेगा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि गुरुवार से अगले चार-पांच दिनों तक बादलों की आवाजाही के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इसका असर पूरब से लेकर पश्चिमी जिलों में भी होगा। अमूमन सितंबर के आखिरी सप्ताह में छिटपुट वर्षा होती है, लेकिन इस बार अच्छी बरसात होगी।

कई जिलों में तो हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर या इससे भी अधिक हो सकती है। इस दौरान 36 जिलों में वज्रपात के भी पूर्वानुमान हैं। वर्षा का सर्वाधिक असर पूर्वी यूपी समेत दक्षिणी जिलों में देखने को मिलेगा। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली और अमेठी समेत आसपास के जिलों में अत्यधिक बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में जुटेंगे दुनिया भर के वैज्ञानिक, नदी और विरासत संरक्षण पर होगी गहन चर्चा

प्रदेशभर में 28 सितंबर तक रुक-रुककर वर्षा होती रहेगी। 29 अक्टूबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है। मानसून की विदाई की बात करें तो चार अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश से बारिश का दौर पूरी तरह थम जाएगा। बुधवार को दिनभर धूप निकलने से लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 45 जिलों में दिन का पारा सामान्य या इससे नीचे बना रहा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें