होमशिक्षा-करियरकन्या सुमंगला योजना: बिजनौर उत्तर प्रदेश में नंबर वन, 48 हजार से अधिक बेटियों को मिल रहा है लाभ - bijnor ranks first in up for kanya sumangala yojana
शिक्षा-करियर

कन्या सुमंगला योजना: बिजनौर उत्तर प्रदेश में नंबर वन, 48 हजार से अधिक बेटियों को मिल रहा है लाभ - bijnor ranks first in up for kanya sumangala yojana

कन्या सुमंगला योजना: बिजनौर उत्तर प्रदेश में नंबर वन, 48 हजार से अधिक बेटियों को मिल रहा है लाभ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के क्रियान्वयन में बिजनौर जिला जुलाई माह में उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जिले में…

Jagran के अनुसार24 अगस्त 2026 को 03:55 pm बजे
कन्या सुमंगला योजना: बिजनौर उत्तर प्रदेश में नंबर वन, 48 हजार से अधिक बेटियों को मिल रहा है लाभ
 - bijnor ranks first in up for kanya sumangala yojana

सौजन्य से:- Jagran

कन्या सुमंगला योजना: बिजनौर उत्तर प्रदेश में नंबर वन, 48 हजार से अधिक बेटियों को मिल रहा है लाभ

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के क्रियान्वयन में बिजनौर जिला जुलाई माह में उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जिले में 48 हजार से अधिक बेटियों को इस योजना का लाभ मिल रहा है, जो उनके लालन-पालन और शिक्षा में सहायक है।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। बेटियों के लालन-पालन और शिक्षा में जिले के माता पिता सबसे अच्छा काम कर रहे हैं। योजना जुलाई माह में जिला सूबे में पहले नंबर पर रहा है। 48 हजार से अधिक परिवार अपनी बेटियों को योजना से जोड़ चुके हैं। अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को साकार करने में जिले के लोग भी सक्रिय योगदान रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भी जिले के गांव स्वाहेड़ी से ही निकला है। आर्य समाज से जुड़े ग्रामीण दो दशक से अधिक समय से इस नारे के साथ ही हवन करते हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के लालन पालन और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना संचालित की जा रही है। योजा में अलग अलग चरणों में सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग किया जाता है।

योजना के अंतर्गत जिले में 48 हजार 968 बेटियों को पंजीकृत किया जा चुका है। योजना के क्रियान्वयन में जुलाई माह में जिला सूबे में पहले नंबर पर रहा है। योजना में बेटियों के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक मदद छह चरणों में दी जाती है।

बेटी का जन्म होने पर पांच हजार, एक साल में सभी टीके लगने पर दो हजार, पहली कक्षा में प्रवेश पर तीन हजार, छठी कक्षा में प्रवेश पर तीन हजार, नौंवी कक्षा में प्रवेश लेने पर पांच हजार और स्नातक या डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर सात हजार रुपये दिए जाते हैं। परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक होनी चाहिए तथा माता पिता की दो बेटियों को ही योजना में पात्र माना जाता है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में अच्छा काम किया जा रहा है। माता पिता भी बेटियों को पढ़ाने में आगे बढ़ रहे हैं। जुलाई में योजना में बिजनौर जिला प्रदेश में पहले नंबर पर रहा है।

-विमल कुमार चौबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी

यह भी पढ़ें- 'लक्ष्मी योजना के लिए सांसद या विधायक की मंजूरी की जरूरत क्यों?', दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर योजना: गरीब परिवारों की छत बनेगी बिजली का नया ठिकाना, बिल से मिलेगी राहत

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें