होमशिक्षा-करियरजन्माष्टमी पर मथुरा आएंगे सीएम योगी: दो दिन रहेंगे, मंदिरों में दर्शन करेंगे, 446 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास - Mathura News
शिक्षा-करियर

जन्माष्टमी पर मथुरा आएंगे सीएम योगी: दो दिन रहेंगे, मंदिरों में दर्शन करेंगे, 446 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास - Mathura News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mathura - Mathura Visit | Yogi Adityanath Inauguration Krishna Janmashtami News जन्माष्टमी पर मथुरा आएंगे सीएम योगी:दो दिन रहेंगे, मंदिरों में दर्शन करेंगे, 446 करोड़ की योजनाओं का…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 अगस्त 2026 को 01:31 am बजे
जन्माष्टमी पर मथुरा आएंगे सीएम योगी:  दो दिन रहेंगे, मंदिरों में दर्शन करेंगे, 446 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास - Mathura News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Mathura

- Mathura Visit | Yogi Adityanath Inauguration Krishna Janmashtami News

जन्माष्टमी पर मथुरा आएंगे सीएम योगी:दो दिन रहेंगे, मंदिरों में दर्शन करेंगे, 446 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

- कॉपी लिंक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर मथुरा आएंगे। मुख्यमंत्री 3 सितंबर को वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे मथुरा-वृंदावन को करीब 446.09 करोड़ रुपए की विकास परियोजन

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 42 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और 23 पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की लागत 263.69 करोड़ रुपए, जबकि लोकार्पित परियोजनाओं पर 182.39 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

सखीगिरी पर्वत से लेकर जन्मस्थान तक होंगे विकास कार्य

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की परियोजनाओं में गोवर्धन तहसील के ऊंचागांव में सखीगिरी पर्वत के 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र का ईको-रेस्टोरेशन, महावन के प्रेमनगर स्थित बौद्ध विहार परिसर में पर्यटक सुविधाओं का विकास और शेरगढ़ के श्री दाऊजी मंदिर परिसर का संरक्षण शामिल है।

इसके अलावा मंदिर परिसर में पंडाल, पार्किंग और प्रसाधन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। फरह के दीनदयाल धाम में पर्यटन अवस्थापना केंद्र बनाया जाएगा। वृंदावन परिक्रमा मार्ग के भवनों पर फसाड लाइटिंग, सौंदर्यीकरण और साइनेज का काम भी होगा।

गोवर्धन में श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

प्रमुख सड़कों का भी होगा कायाकल्प

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की ओर से छाता क्षेत्र में 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड बनाई जाएगी। छटीकरा-वृंदावन मार्ग और मथुरा कट से टैंक चौराहा मार्ग का सौंदर्यीकरण होगा।

लक्ष्मी नगर तिराहे से कृष्णापुरी तिराहे तक सड़क का उच्चीकरण किया जाएगा। बरसाना परिक्रमा मार्ग पर पार्किंग और पर्यटक सुविधाएं विकसित होंगी। वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास की गलियों और मार्गों पर स्ट्रीट फसाड विकसित किया जाएगा।

23 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पूरी हो चुकी परियोजनाओं में अकबरपुर जैत का टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, करहला में वज्रनाभ समाधि का पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण शामिल है।

वृंदावन के सुनरख में सौभरि ऋषि वाटर बॉडी का सौंदर्यीकरण और नौहझील के झाड़ी वाले हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विकास भी पूरा हो चुका है। पानीगांव स्थित यमुना पुल पर फसाड लाइटिंग भी शुरू की जाएगी।

मथुरा परिक्रमा मार्ग का नवीनीकरण और विकास, विभिन्न भाषाओं में साइनेज बोर्ड, गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में गेस्ट हाउस और यमुना एक्सप्रेस-वे से पागल बाबा मंदिर-वृंदावन रोड पर नया प्रवेश द्वार भी लोकार्पित किया जाएगा।

जिले के अलग-अलग बॉर्डर प्वाइंट पर बनाए गए भव्य प्रवेश द्वार भी मुख्यमंत्री जनता को समर्पित करेंगे।

केशीघाट पर फसाड लाइटिंग समेत कई काम

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं में केशीघाट पर फसाड लाइटिंग, वृंदावन कुंभ मेला मैदान में श्रद्धालुओं के लिए शेड और बरसाना में यात्री शेड, वाटर प्वाइंट, होल्डिंग एरिया व शौचालय शामिल हैं।

विश्व बैंक की सहायता से चल रही प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के तहत सीएलटी सेंटर, इंटीग्रेटेड फ्लावर मैनेजमेंट सेंटर, कृष्णा पोशाक के लिए आर्टीशन सेंटर और जैंत मॉडल आर्टीशन विलेज का भी लोकार्पण होगा।

बांके बिहारी और श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाएंगे CM

दो दिन के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे। वह वृंदावन के प्राचीन रंगनाथ मंदिर, गोविंद देव मंदिर और बांके बिहारी मंदिर जाएंगे।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर भी पहुंचेंगे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें