नई दिल्ली-कानपुर के बीच स्पेशल ट्रेन, हफ्ते में 4 दिन लगाएगी चक्कर, चेक करें स्टॉपेज और टाइम
Superfast Special Trains: रेलवे ने यात्रियों को सौगात दी है। उनकी सुविधा के लिए उसने सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसे नई दिल्ली और कानपुर सेंट्रल के बीच चलाया जाएगा। 7 सितंबर से 30 नवंबर तक हफ्ते में चा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Superfast Special Trains: रेलवे ने यात्रियों को सौगात दी है। उनकी सुविधा के लिए उसने सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसे नई दिल्ली और कानपुर सेंट्रल के बीच चलाया जाएगा। 7 सितंबर से 30 नवंबर तक हफ्ते में चार दिन इसे चलाने का फैसला किया गया है।
नई दिल्ली: रेलवे ने नई दिल्ली-कानपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ये ट्रेन 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक हफ्ते में चार दिन कुल 49 फेरे लगाएंगी। इनमें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार शामिल होंगे। इनमें एसी और स्लीपर कोच होंगे।
सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन नंबर 02456/02455 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली और 02458/02457 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल को नीचे दिए गए रूट, समय और स्टॉपेज के साथ चलाने का फैसला किया गया है।
ट्रेन का ब्योरा
टाइमिंंग और स्टॉपेज
सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की मुख्य वजहें
अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना: आगामी त्योहारों (जैसे गणेश चतुर्थी, नवरात्र, दशहरा, दिवाली और छठ) के दौरान दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को संभालना।
यात्रियों की सुविधा: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को कम करना ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके।
त्योहारी सीजन में सुगम आवागमन: त्योहारों के समय घर जाने वाले रेल यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 7 सितंबर से 30 नवंबर के व्यस्त समय के दौरान 49 फेरे चलाने का फैसला लिया गया है।
लेखक के बारे मेंअमित शुक्लाअमित शुक्ला नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। उनका पत्रकारिता में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, फॉरेन ट्रेड, शेयर मार्केट, रियल एस्टेट, राजनीति, देश-विदेश, फीचर जैसे तमाम विषयों को कवर किया है। उनके पास पत्रकारिता और जनसंचार में डॉक्टरेट (PhD) की डिग्री है। टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (TIL) में उनका सफर जनवरी 2018 में शुरू हुआ। TIL में रहते हुए नवभारत टाइम्स (डिजिटल) से पहले उन्होंने इकनॉमिक टाइम्स (डिजिटल) में सेवाएं दीं।
पत्रकारिता का अनुभव
अमित शुक्ला के पास डिजिटल के साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का लंबा अनुभव है। TIL से जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, डीएलए जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण (नोएडा) में सेंट्रल डेस्क पर उन्होंने करीब एक दशक बिताया। यहीं से उनके करियर की शुरुआत भी हुई। पहले वह फ्रीलांसर के तौर पर जागरण समूह की फीचर टीम से जुड़े थे। फिर सेंट्रल डेस्क का अहम हिस्सा बने।
जाने-माने संस्थानों में अध्यापन
अमित शुक्ला ने जाने-माने मीडिया संस्थानों के अलावा देश के नामचीन शैक्षणिक संस्थानों के साथ भी काम किया है। इनमें शिमला यूनिवर्सिटी- एजीयू, टेक वन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (नोएडा) शामिल हैं।
लिंग्विस्ट के तौर पर खास पहचान
अमित शुक्ला ने लिंग्विस्ट के तौर पर भी पहचान बनाई है। मार्वल कॉमिक्स ग्रुप, ऑस्ट्रियन इकोनॉमिक सेंटर, सौम्या ट्रांसलेटर्स, ब्रह्मम नेट सॉल्यूशन, सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी और लिंगुअल कंसल्टेंसी सर्विसेज समेत कई अन्य भाषा समाधान प्रदान करने वाले संगठनों के साथ फ्रीलांस काम किया।
अवार्ड/अचीवमेंट
ET एक्सीलेंस अर्वाड्स 2019
रिसर्च फेलो (मीडिया) - ग्रैफनाइल रिसर्च
कीनोट स्पीकर - चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (उन्नाव कैंपस)... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Businessकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


