Weather Today: UP में विदाई से पहले मानसून की पलटवार बारिश, लखनऊ समेत 35 जिलों में 48 घंटे बरसेंगे बादल - up monsoon heavy rain alert for lucknow 35 districts
Weather Today: UP में विदाई से पहले मानसून की पलटवार बारिश, लखनऊ समेत 35 जिलों में 48 घंटे बरसेंगे बादल मानसून की विदाई से पहले उत्तर प्रदेश में बारिश ने फिर जोर पकड़ा है, बंगाल की खाड़ी में बने गहन ...और पढ़ें HighLight…

सौजन्य से:- jagran.com
Weather Today: UP में विदाई से पहले मानसून की पलटवार बारिश, लखनऊ समेत 35 जिलों में 48 घंटे बरसेंगे बादल
मानसून की विदाई से पहले उत्तर प्रदेश में बारिश ने फिर जोर पकड़ा है, बंगाल की खाड़ी में बने गहन ...और पढ़ें
HighLights
- मानसून की विदाई से पहले यूपी में तेज बारिश।
- लखनऊ समेत 35 जिलों में 48 घंटे भारी वर्षा।
- 25-26 सितंबर को पूर्वी यूपी में अत्यधिक बारिश की संभावना।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मानसून की विदाई (UP Weather Today) से पहले प्रदेश में बारिश ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। बंगाल की खाड़ी में बने गहन अवदाब के प्रभाव से गुरुवार से पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ी हैं। अब अगले 48 घंटे में लखनऊ समेत करीब 35 जिलों में मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।
पूर्वांचल में बारिश की तीव्रता अधिक रहने के साथ शुक्रवार देर शाम तक इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी पहुंचने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास केंद्रित गहन अवदाब के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में व्यापक वृद्धि हुई है। इसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। लखनऊ में भी मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को भारी वर्षा, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की हवा का पूर्वानुमान जारी किया है।
शनिवार को इन जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा के आसार
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रविवार तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
पश्चिमी यूपी तक पहुंचेगा बारिश का असर
शुरुआत में बारिश का प्रभाव पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में अधिक रहेगा, लेकिन शुक्रवार शाम से पश्चिमी यूपी के जिलों में भी वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 28 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों के साथ पश्चिमी यूपी में भी अच्छी बारिश हो सकती है।
लखनऊ में 29.6 डिग्री पहुंचा दिन का पारा
राजधानी में गुरुवार को बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश और हवा के कारण मौसम सुहाना रहा। दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे 29.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि रात का तापमान 25 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 27 और शनिवार को 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोनों दिन भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी है।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज, तीन दिन तक बरसते रहेंगे बादल
तीन अक्टूबर तक रुक-रुककर बारिश के आसार
मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद अगले कुछ दिनों में इसमें विराम आने के संकेत हैं। 29 सितंबर से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है, हालांकि प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का दौर अक्टूबर के शुरुआती दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में 28-29 सितंबर को भी बादल और कहीं-कहीं वर्षा की संभावना बनी हुई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी भाजपा में संगठनात्मक बदलाव, पितृपक्ष से पहले घोषित होंगी पांच मोर्चों की नई टीमें - bjp up fronts new teams before pitrupaksha in lucknow

संजय कुमार का कॉलम: उत्तर प्रदेश के चुनाव में किस तरफ जाएंगे दलित वोट?

मौसम विभाग की चेतावनी: लखनऊ समेत यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी - heavy rain alert for lucknow up districts monsoon intensifies


