School Closed: यूपी में दो दिन स्कूल बंद, लखनऊ-कानपुर समेत 20 जिलों में बारिश के चलते छुट्टी
School Closed: यूपी में दो दिन स्कूल बंद, लखनऊ-कानपुर समेत 20 जिलों में बारिश के चलते छुट्टी School Closed: यूपी में भारी बारिश के चलते कानपुर, मऊ, गोंडा और प्रयागराज समेत कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। यह निर्देश जिले क…

सौजन्य से:- Hindustan
School Closed: यूपी में दो दिन स्कूल बंद, लखनऊ-कानपुर समेत 20 जिलों में बारिश के चलते छुट्टी
School Closed: यूपी में भारी बारिश के चलते कानपुर, मऊ, गोंडा और प्रयागराज समेत कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। यह निर्देश जिले के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा।
School Closed: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम के मिजाज को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड में आ गयी है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। जबकि कई जिलों में कक्षा 12 तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। रविवार की वजह से कल भी स्कूल बंद रहेगा। यानी बच्चों की दो दिन की छुट्टी हो गई है।
प्रयागराज, कौशांबी, कानपुर, जालौन, फतेहपुर, लखनऊ, उन्नाव और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में पिछले 48 घंटों से रुक रुककर हो रही बारिश के चलते कई इलाके टापू की शक्ल में तब्दील हो चुके हैं। सड़कों पर यातायात काफी कम देखा जा रहा है। जलभराव से निचले इलाकों में बरसात का पानी घरों में प्रवेश कर गया है। भारी बारिश के चलते बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, हमीरपुर, बांदा, मऊ, सोनभद्र, चित्रकूट, कन्नौज, इटावा, मिर्जापुर, बहराइच और पीलीभीत में आठवीं तक स्कूल बंद रखने के आदेश हैं। वहीं, जबकि लखनऊ, बिजनौर, गोंडा , सुल्तानपुर, कानपुर और प्रयागराज में 12वीं तक के स्कूल आज बंद रहेंगे।
स्कूल बंद रखने का यह निर्देश जिले के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। डीएम ने सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
27 सितंबर तक गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम प्रभावित रहने की संभावना है। पूर्वांचल में 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश जबकि 27 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
बलरामपुर के गुमड़िया घाट पर सबसे अधिक बारिश
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के शुक्रवार के दैनिक जलस्तर एवं बारिश बुलेटिन के अनुसार बलरामपुर केकानो नदी के गुमड़ियाघाट पर सर्वाधिक 113.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहीं घाघरा के सोनौली मोहम्मदपुर में 95 मिमी, राप्ती के माधवपुर में 91 मिमी और कठकड़धरी में 83.4 मिमी वर्षा हुई। आयोग के अनुसार इस अवधि में चंदन नदी के ठूठीबारी में 81.6 मिमी, क्वानो के बस्ती में 77 मिमी, बूढ़ी राप्ती के ककराही में 76 मिमी, राप्ती के बांसी में 74.6 मिमी, बूढ़ी राप्ती के मुहचुर्वा घाट में 73.2 मिमी तथा कुन्हारा के उस्का बाजार में 66 मिमी बारिश हुई।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

दस लाख लोगों को मिलेगी घर की सौगात, सीएम योगी ने दो परियोजनाओं का किया शिलान्यास

यूपी में बारिश को लेकर एक्शन मोड में योगी सरकार, मौसम की हर चेतावनी पर होगी त्वरित कार्रवाई

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कैसे कर रही है उत्तर प्रदेश के किसानों की मदद


