होम›क्राइम›वेसल लेकर यूपी आया 308 पहियों वाला ट्रक देखने उमड़ी भीड़, हाइवे पर साइनेज-बोर्ड हटा रहा NHAI
क्राइम

वेसल लेकर यूपी आया 308 पहियों वाला ट्रक देखने उमड़ी भीड़, हाइवे पर साइनेज-बोर्ड हटा रहा NHAI

वेसल लेकर यूपी आया 308 पहियों वाला ट्रक देखने उमड़ी भीड़, हाइवे पर साइनेज-बोर्ड हटा रहा NHAI करीब दो सौ टन वजनी इस मशीन को 308 पहियों वाले ट्रेलर पर लादकर ओडिशा से सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। इस मशीन को यूपी के लखीमपुर…

Hindustan के अनुसार26 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
वेसल लेकर यूपी आया 308 पहियों वाला ट्रक देखने उमड़ी भीड़, हाइवे पर साइनेज-बोर्ड हटा रहा NHAI

सौजन्य से:- Hindustan

वेसल लेकर यूपी आया 308 पहियों वाला ट्रक देखने उमड़ी भीड़, हाइवे पर साइनेज-बोर्ड हटा रहा NHAI

करीब दो सौ टन वजनी इस मशीन को 308 पहियों वाले ट्रेलर पर लादकर ओडिशा से सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। इस मशीन को यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के बलरामपुर में बन रहे प्लांट में लगाया जाना है। शुक्रवार की सुबह 308 पहियों वाले डबल इंजन के ट्रक के नौबतपुर बार्डर पर पहुंचते ही देखने वालों की भीड़ लग गई।

बलरामपुर चीनी मिल के लिए बेल्जियम से समुद्र के रास्ते भारत के ओडिशा पहुंचा भारी भरकम वेसल (ओवर डायमेंशन कार्गो बॉयलर मशीन) शुक्रवार को बिहार से चंदौली जिले के नौबतपुर बार्डर पर पहुंच गया। करीब दो सौ टन वजनी इस मशीन को 308 पहियों वाले ट्रेलर पर लादकर ओडिशा से सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। चंदौली में 300 पहियों ट्रक और उस पर लदी मशीन को देखने के लिए भीड़ जुट गई। इस बीच एनएचएआई हाइवे पर नौबतपुर से कटरियां तक लगे साइनेज और बोर्ड को एनएचएआई की ओर से हटाया जा रहा है, ताकि आगे रवाना किया जा सके।

इस मशीन को यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के बलरामपुर में बन रहे प्लांट में लगाया जाना है। शुक्रवार को नौबतपुर से रवाना ट्रेलर के कटसिला के पास हाइवे पर शाम होने की वजह से रोक दिया गया। शनिवार को पचफेड़वा के पास हाइवे पर रिंग रोड पार कर आगे के लिए रवाना होगा। लखीमपुर खीरी में लग रहे एशिया के सबसे बड़े प्लांट में ओवर डायमेंशन कार्गो बॉयलर मशीन को लगाया जाएगा। शुक्रवार की सुबह 308 पहियों वाले डबल इंजन के ट्रेलर के नौबतपुर बार्डर पर पहुंचते ही देखने वालों की भीड़ लग गई। बार्डर पर लगे प्रदेश के प्रवेश द्वार के बोर्ड को तीन बड़ी क्रेनों से एक साथ उठाकर ट्रेलर को आगे रवाना किया गया। हाइवे पर खनन विभाग तथा वाणिज्य कर विभाग के बोर्ड के विभागीय अधिकारियों और पुलिस ने एनएचएआई के साथ मिलकर ट्रेलर को आगे रवाना किया। मशीन 8 मीटर ऊंची और 7 मीटर चौड़ी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्रक

भारी-भरकम वेसल लदा करीब 100 फीट लंबा ट्रक सोशल मीडिया पर भी वायरल है। ट्रक अपनी लंबाई-चौड़ाई, बनावट और पहियों के लिए चर्चा में है तो उस पर लदा शुगर मिल का वेसल भी अपने वजन और आकार के लिए कौतूहल बना हुआ है। जिस रास्ते से यह गुजर रहा है, देखने वालों की भीड़ लग जा रही है। एक दिन चंदौली में रुकने के बाद यह ट्रक वाराणसी में प्रवेश करेगा। धीमी गति से गुजारते हुए हरहुआ के पास ले जाया जाएगा। हरहुआ के पास भी उसे एक दिन रोका जाएगा।

साथ चल रही विशेषज्ञों की टीम

इस मालवाहक के आगे दो पायलट वाहन चल रहे हैं। साथ में अन्य वाहनों में विशेषज्ञों की टीम भी है। जहां भी ऐसा लग रहा है कि कि सड़क संकरी है, तत्काल उसे चौड़ा किया जाता है। फिर मालवाहक गुजारा जाता है। इतने बड़े आकार के मालवाहक के काफिले के गुजरने के दौरान रास्ते पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। जिला और पुलिस प्रशासन के साथ एनएचएआई भी निगरानी रख रहा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें