कानपुर में 36580 किलोग्राम भुना चना नष्ट, 33.48 लाख अनुमानित कीमत, कोर्ट ने दिया था आदेश
कानपुर में 36580 किलोग्राम भुना चना नष्ट, 33.48 लाख अनुमानित कीमत, कोर्ट ने दिया था आदेश औरामिन डाई की मिलावट के कारण घोषित हुआ था असुरक्षित, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई By ETV Bharat Uttar Pradesh T…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में 36580 किलोग्राम भुना चना नष्ट, 33.48 लाख अनुमानित कीमत, कोर्ट ने दिया था आदेश
औरामिन डाई की मिलावट के कारण घोषित हुआ था असुरक्षित, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 24, 2026 at 7:50 PM IST
कानपुर: शहर में आमजन जिन खाद्य पदार्थों का उपभोग करते हैं, वे सेहत के लिए नुकसानदायक न हों, इसको लेकर पिछले कुछ दिनों से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को विभागीय अफसरों ने कोर्ट के आदेश पर 36,580 किलोग्राम सीज भुने चने को नष्ट करा दिया. 33.48 लाख रुपये अनुमानित कीमत के भुने चना को औरामिन डाई से तैयार करने के चलते असुरक्षित घोषित किया गया था. नगर निगम के भौंती स्थित डंपिंग यार्ड में तीन सदस्यीय समिति की निगरानी में इसे पर्यावरण अनुकूल तरीके से नष्ट कराया गया.
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 17 दिसंबर 2025 को की गई कार्रवाई के दौरान उक्त भुना चना सीज किया गया था. जांच में इसमें औरामिन डाई की मिलावट सामने आई थी. जिसके आधार पर इसे असुरक्षित घोषित किया गया. रेफरल प्रयोगशाला की जांच में भी इसकी पुष्टि हुई थी.
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-1, कानपुर नगर में सरकार बनाम महेश कुमार गुप्ता से संबंधित दो वादों में सीज सामग्री के विनष्टीकरण के संबंध में न्यायालय ने 14 जुलाई 2026 को आदेश दिया था. न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई. इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं डॉ. देवेंद्र सिंह आजाद को सदस्य बनाया गया था. समिति के सदस्यों ने नियमों के आधार पर भुना चना नष्ट करा दिया.
संजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस कार्य के लिए दो पंजीकृत एजेंसियों की जानकारी दी. संबंधित फर्म द्वारा इन एजेंसियों से संपर्क करने पर विनष्टीकरण के लिए 40 रुपये प्रति किलोग्राम शुल्क बताया गया. फर्म ने शुल्क अधिक होने के कारण इसे वहन करने में असमर्थता जताते हुए वैकल्पिक व्यवस्था का अनुरोध किया. इसके बाद नगर निगम से संपर्क कर भौंती स्थित डंपिंग यार्ड में पर्यावरण अनुकूल विनष्टीकरण की व्यवस्था की गई. समिति के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर सीज सामग्री पर लगी सील की जांच एवं सत्यापन किया.
सील सही पाए जाने के बाद उसे नियमानुसार हटाकर सामग्री विनष्टीकरण के लिए अवमुक्त की गई. निरीक्षण के दौरान कुछ सामग्री चूहों से नष्ट भी पाई गई. इसके बाद उपलब्ध 36,580 किलोग्राम भुना चना 23 अगस्त को नगर निगम के भौंती स्थित डंपिंग यार्ड में नष्ट कराया गया.
यह भी पढ़ें: यूपी में H1N1 की आहट, मेरठ में 10 केस; जानिए इसके लक्षण और बचाव
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


