होमक्राइमयूपी की बड़ी खबरें: गोरखपुर से भागी 3 छात्राएं बिहार में मिलीं, बोलीं- हाई-फाई जिंदगी जीना चाहती थी; सपना टूट गया - Uttar Pradesh News
क्राइम

यूपी की बड़ी खबरें: गोरखपुर से भागी 3 छात्राएं बिहार में मिलीं, बोलीं- हाई-फाई जिंदगी जीना चाहती थी; सपना टूट गया - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 20 August 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव LIVEयूपी की…

Dainik Bhaskar के अनुसार20 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
यूपी की बड़ी खबरें:  गोरखपुर से भागी 3 छात्राएं बिहार में मिलीं, बोलीं- हाई-फाई जिंदगी जीना चाहती थी; सपना टूट गया - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 20 August 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव

LIVEयूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर से भागी 3 छात्राएं बिहार में मिलीं, बोलीं- हाई-फाई जिंदगी जीना चाहती थी; सपना टूट गया

- कॉपी लिंक

गोरखपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (KGBV) से मंगलवार रात करीब 8:30 बजे तीन छात्राएं हॉस्टल से भाग गईं। नाबालिग छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलते ही राजघाट, कोतवाली और तिवारीपुर थानों की पांच पुलिस टीमें जांच में जुट गईं।

पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने बुधवार शाम करीब 6 बजे तक तीनों छात्राओं को बिहार से बरामद कर लिया। तीनों छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर में रखकर काउंसिलिंग की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

सहारनपुर में दो गोतस्करों से मुठभेड़, एक अरेस्ट:पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोलियां चलाई

सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में बुधवार रात गोकशी की कोशिश कर रहे दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर सांपलाखत्री गांव के जंगल में टीम पहुंची थी। वहां दोनों आरोपी गोवंश के पास गोकशी की तैयारी कर रहे थे। मौके से जिंदा गोवंश, तमंचा, कारतूस, बाइक और उपकरण बरामद हुए। पढ़ें पूरी खबर…

नोएडा में 1.13 करोड़ की ठगी:निवेश के नाम पर लगाया पैसा, निकालने के कहने पर ठगों ने संपर्क तोड़ा

नोएडा में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपए ठग लिए। जालसाजों ने वॉट्सऐप पर संपर्क कर उन्हें निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में 50 हजार रुपए निवेश कराने के बाद 9 हजार रुपए का रिटर्न देकर उनका भरोसा जीत लिया।

इसके बाद कारोबारी ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए जालसाजों के खातों में 1.13 करोड़ रुपए जमा कर दिए। रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर….

- बात खरी हैअखिलेश के योद्धा BJP को फायदा पहुंचा रहे: चीफ गेस्ट ने भड़काई मंत्री की आग, कड़क IPS रहे 'माननीय' ठंडे पड़े

- ग्राउंड रिपोर्टप्रयागराज में 2000 छात्रों ने हॉस्टल छोड़ा: बारिश से बिस्तर डूबे, खाने की दिक्कत हुई तो पलायन शुरू, बोले- चाय तक को तरस गए

- भास्कर एक्सक्लूसिवजेन-अल्फा प्रदर्शनों से निपटने के लिए लाठीचार्ज नहीं, बातचीत होगी: सिर्फ युवा अफसर मौके पर भेजे जाएंगे; यूपी सरकार SOP बना रही

- यूपी के सरकारी स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन: फोटो-वीडियो बनाने पर रोक, CJP चला रही 'स्कूल ठीक करो' अभियान

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें