होमउत्तर प्रदेशआज से सप्ताह में चार दिन नियमित चलेगी गोरखपुर-दादर, जानिए पूरा शेड्यूल - gorakhpurdadar express now regular 4 days a week from aug 20
उत्तर प्रदेश

आज से सप्ताह में चार दिन नियमित चलेगी गोरखपुर-दादर, जानिए पूरा शेड्यूल - gorakhpurdadar express now regular 4 days a week from aug 20

आज से सप्ताह में चार दिन नियमित चलेगी गोरखपुर-दादर, जानिए पूरा शेड्यूल पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि दादर-गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन अब 20 अगस्त से 11047/11048 नंबर से सप्ताह में चार दिन नियमित चलेगी। य…

Jagran के अनुसार20 अगस्त 2026 को 04:56 am बजे
आज से सप्ताह में चार दिन नियमित चलेगी गोरखपुर-दादर, जानिए पूरा शेड्यूल
 - gorakhpurdadar express now regular 4 days a week from aug 20

सौजन्य से:- Jagran

आज से सप्ताह में चार दिन नियमित चलेगी गोरखपुर-दादर, जानिए पूरा शेड्यूल

पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि दादर-गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन अब 20 अगस्त से 11047/11048 नंबर से सप्ताह में चार दिन नियमित चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को और दादर से मंगलवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार को प्रस्थान करेगी, जिससे मुंबई आवागमन आसान होगा।

HighLights

- दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस बनी।

- 20 अगस्त से सप्ताह में चार दिन चलेगी यह ट्रेन।

- मुंबई-पूर्वांचल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुंबई आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पहले से चल रही 01027/01028 नंबर की दादर-गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया है।

अब यह ट्रेन 20 अगस्त से 11047/11048 नंबर से दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस के रूप में सप्ताह में चार दिन चलायी जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा शयनयान श्रेणी के 07 कोच लगाए जाएंगे।

- 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को गोरखपुर से दोपहर बाद 02.20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन देवरिया, भटनी, मऊ, वाराणसी, प्रयारागज, चित्रकूट धाम, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर और इटारसी होते हुए तीसरे दिन सुबह 03.35 बजे दादर पहुंचेगी।

- 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को दादर से दोपहर बाद 02.05 बजे प्रस्थान करेगी। यह कल्याण, इटारसी, रानी कमलापति, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, देवरिया होते हुए दूसरे दिन रात 02:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा, प्लेटफार्म पर ही खिड़कियां बंद कर कोचों में लगा दिए जाएंगे ताले

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें