होमक्राइमहाईकोर्ट बोला- 48 घंटे में प्रयागराज शहर से पानी निकालो: सोनभद्र में डैम उफनाया, पहली बार 14 फाटक खोले; लखनऊ में आधी रात बारिश - Uttar Pradesh News
क्राइम

हाईकोर्ट बोला- 48 घंटे में प्रयागराज शहर से पानी निकालो: सोनभद्र में डैम उफनाया, पहली बार 14 फाटक खोले; लखनऊ में आधी रात बारिश - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Weather Imd Lucknow Prayagraj Varanasi Agra Kanpur Meerut Weather Update 19 August Heavy Rainfall Alert Video हाईकोर्ट बोला- 48 घंटे में प्रयागराज शहर से पानी निकालो:स…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 अगस्त 2026 को 08:55 pm बजे
हाईकोर्ट बोला- 48 घंटे में प्रयागराज शहर से पानी निकालो:  सोनभद्र में डैम उफनाया, पहली बार 14 फाटक खोले; लखनऊ में आधी रात बारिश - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Uttar Pradesh Weather Imd Lucknow Prayagraj Varanasi Agra Kanpur Meerut Weather Update 19 August Heavy Rainfall Alert Video

हाईकोर्ट बोला- 48 घंटे में प्रयागराज शहर से पानी निकालो:सोनभद्र में डैम उफनाया, पहली बार 14 फाटक खोले; लखनऊ में आधी रात बारिश

- कॉपी लिंक

यूपी में बुधवार को प्रयागराज-बिजनौर समेत 53 जिलों में बारिश हुई। प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन की मूसलाधार बरसात से दारागंज, मोरी गेट और करेली इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लोगों के घरों में 5 फीट तक पानी भर गया, जिससे सोफा, बेड और अन्य सामान

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज डीएम मनीष कुमार वर्मा और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा हाजिर हुए। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा- 24 से 48 घंटे में शहरी इलाकों से पानी निकल जाना चाहिए। मंगलवार को हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दोनों अधिकारियों को तलब किया था। 20 अगस्त को फिर सुनवाई होगी।

उधर, मानसूनी बारिश से बांध और नदियां उफान पर हैं। सोनभद्र में पहली बार कनहर बांध के 14 फाटक एक साथ खोलने पड़े। छत्तीसगढ़ और झारखंड से लगातार पानी आने से बांध उफनाया है। प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। लखनऊ में रात करीब 11 बजे तेज बारिश हुई।

बिजनौर में स्टेट हाईवे पर गंगा नदी का पानी बहता नजर आया। सड़क के कुछ हिस्सों में 2 फीट तक पानी भर गया था। लोग अपनी कार और बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से पार कराते दिखे।

वाराणसी में गंगा का लेवल लगातार बढ़ रहा है। घाटों के किनारे बने 100 से ज्यादा मंदिरों में पानी घुस गया। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थल जलमग्न हो गए। नमो घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती छत पर कराई गई।

गोंडा में घाघरा नदी उफना गई है। 5 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मवेशियों के लिए पहुंचाए गए सूखे भूसे को लेने के लिए लोगों में लूट मच गई। हालात संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। फिर पुलिस की मौजूदगी में भूसा बांटा गया।

गुरुवार को प्रदेश के 63 जिलों में बारिश का अनुमान है। झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और ललितपुर में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है।

बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार-

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मानसून सक्रिय हो गया है। 23 अगस्त तक मानसूनी गतिविधियों में तेजी बरकरार रहेगी। 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं।

कल कहां-कहां बारिश की संभावना?

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें