जापान-उत्तर प्रदेश साझेदारी विश्वास और विकास का नया अध्यायःअश्विनी वैष्णव
जापान-उत्तर प्रदेश साझेदारी विश्वास और विकास का नया अध्यायःअश्विनी वैष्णव केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026' में भारत की आर्थिक विकास यात्रा का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उत्त…

सौजन्य से:- Hindustan
जापान-उत्तर प्रदेश साझेदारी विश्वास और विकास का नया अध्यायःअश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026' में भारत की आर्थिक विकास यात्रा का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में जापान के निवेशकों के लिए कई अवसर हैं। भारत की आर्थिक वृद्धि के चार प्रमुख स्तंभ हैं: इंफ्रास्ट्रक्चर, समावेशी विकास, मैन्युफैक्चरिंग, और सरल कानून।
-भारत की आर्थिक विकास यात्रा के चार स्तंभों से यूपी में निवेश की अपार संभावनाएं: अश्विनी वैष्णव -बोले- 6 से 8 प्रतिशत की सतत आर्थिक वृद्धि के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, समावेशी विकास, मैन्युफैक्चरिंग और सरल कानून बने आधार
नई दिल्ली/लखनऊ-हिटी
'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026' में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की आर्थिक विकास यात्रा और भविष्य की निवेश संभावनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के संबंध लंबे समय से विश्वास पर आधारित रहे हैं और उत्तर प्रदेश तथा जापान के बीच बढ़ती साझेदारी इस विश्वास को और मजबूत करेगी।
भारत की आर्थिक सोच को चार स्तंभों में समझाया
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत की मौजूदा आर्थिक वृद्धि को चार प्रमुख स्तंभों के आधार पर समझा जा सकता है। इनमें सोशल, डिजिटल और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश, समावेशी विकास, मैन्युफैक्चरिंग एवं इनोवेशन और कानूनों तथा नियमों का सरलीकरण प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि भारत पिछले कुछ वर्षों से लगभग 6 से 8 प्रतिशत की सतत आर्थिक वृद्धि के दौर में है। इसके साथ महंगाई को नियंत्रण में रखने और देश की वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाए रखने पर भी लगातार ध्यान दिया गया है। इससे भारत को आने वाले वर्षों में लंबे समय तक टिकाऊ विकास की मजबूत क्षमता मिली है।
जापान के निवेशकों को दिया उत्तर प्रदेश में निवेश का संदेश
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में आने वाले वर्षों में 6 से 8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि का लंबा दौर देखने को मिल सकता है। इस विकास यात्रा में रेलवे, डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, कृषि समेत लगभग हर क्षेत्र में निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने जापान के उद्योग जगत से भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज तेजी से बदल रहा है और राज्य में निवेशकों के लिए मजबूत आधार तैयार हो चुका है। जापान के निवेशकों के लिए संदेश स्पष्ट है- भारत में निवेश करें, उत्तर प्रदेश में निवेश करें। सरकार निवेशकों की सहायता और सुविधा के लिए पूरी तरह तैयार है। निवेशकों की सफलता ही भारत और उत्तर प्रदेश की सफलता है। उन्होंने कहा कि भारत-जापान की मजबूत साझेदारी आने वाले वर्षों में दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को और नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने उत्तर प्रदेश में ₹2,000 करोड़ के विनिर्माण संयंत्र की शुरुआत की | ऑटोकार प्रोफेशनल

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश से गन्ने की फसल की चिंता बढ़ी, किसानों ने सुरक्षात्मक उपाय अपनाए - चीनीमंडी

'यूपी सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं निवेशकों का भरोसा भी बना रहा है', जापानी कंपनी कुबोटा और मिंडा ने की सीएम योगी की तारीफ - up industrial growth kubota minda praise yogis vision


