होमक्राइमकाशी में छतों-गलियों में अंतिम संस्कार, सोनभद्र में डैम उफनाया: 13 जिलों में बाढ़, प्रयागराज में हालत बिगड़े, आज 68 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News
क्राइम

काशी में छतों-गलियों में अंतिम संस्कार, सोनभद्र में डैम उफनाया: 13 जिलों में बाढ़, प्रयागराज में हालत बिगड़े, आज 68 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Rain Alert | Ganga Varanasi Flooding & Kanhar Dam Gates Opened LIVEकाशी में छतों-गलियों में अंतिम संस्कार, सोनभद्र में डैम उफनाया:13 जिलों में बाढ़, प्रयागराज में हालत बिगड़े, आज…

bhaskar.com के अनुसार20 अगस्त 2026 को 03:55 am बजे
काशी में छतों-गलियों में अंतिम संस्कार, सोनभद्र में डैम उफनाया:  13 जिलों में बाढ़, प्रयागराज में हालत बिगड़े, आज 68 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- UP Rain Alert | Ganga Varanasi Flooding & Kanhar Dam Gates Opened

LIVEकाशी में छतों-गलियों में अंतिम संस्कार, सोनभद्र में डैम उफनाया:13 जिलों में बाढ़, प्रयागराज में हालत बिगड़े, आज 68 जिलों में अलर्ट

- कॉपी लिंक

यूपी में 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। वाराणसी में 100 से ज्यादा मंदिरों में गंगा का पानी घुस गया है। विश्वनाथ गंगा द्वार बंद कर दिया गया है। मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थल जलमग्न हो गए हैं। हरिश्चंद्र

प्रयागराज में पिछले 4 दिनों से हो रही बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। दारागंज और करेली इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है। 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने हॉस्टल छोड़ दिया है। 7 हजार से ज्यादा परिवार छतों पर रह रहे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएम मनीष वर्मा से सख्त लहजे में कहा- 24 से 48 घंटे में शहरी इलाकों से पानी निकल जाना चाहिए।

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। पुलिस ने नदी किनारे बैरिकेडिंग कर दी है। लाउडस्पीकर से लगातार ऐलान किया जा रहा है कि श्रद्धालु नदी किनारे न जाएं। अयोध्या में सरयू नदी भी खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे तराई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गोंडा में भी घाघरा नदी खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। 12 गांवों की 10 हजार आबादी बाढ़ की चपेट में है।

सोनभद्र में पहली बार कनहर बांध के 14 फाटक एक साथ खोलने पड़े। छत्तीसगढ़ और झारखंड से लगातार पानी आने के कारण बांध का जलस्तर बढ़ा है। लखीमपुर खीरी के प्राइमरी स्कूल में 5 फीट लंबा कोबरा घुस गया। प्रिंसिपल ने सांप पकड़ने वाले को बुलाया। उसने कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के 63 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। बारिश के चलते प्रयागराज में 12वीं तक और कौशांबी व चंदौली में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

बारिश और बाढ़ की तस्वीरें…

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार-

बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं। इसका असर यूपी में पड़ रहा है। इसके चलते बारिश का दौर शुरू हो गया है। 25 अगस्त तक यह सिलसिला जारी रहेगा।

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें