लखनऊ में मूसलाधार बारिश, अंधेरा छाया: 3 दिन में 77.6 मिमी बरसात, मानसून का कोटा कंप्लीट होगा; अगले 5 दिन का येलो अलर्ट - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Monsoon Rain Update | Orange Alert Issued By IMD LIVEलखनऊ में मूसलाधार बारिश, अंधेरा छाया:3 दिन में 77.6 मिमी बरसात, मानसून का कोटा कंप्लीट होगा; अगले 5 दिन का येल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Monsoon Rain Update | Orange Alert Issued By IMD
LIVEलखनऊ में मूसलाधार बारिश, अंधेरा छाया:3 दिन में 77.6 मिमी बरसात, मानसून का कोटा कंप्लीट होगा; अगले 5 दिन का येलो अलर्ट
- कॉपी लिंक
लखनऊ में पिछले 3 दिन से सावन खूब बरस रहा है। 15, 16 और 17 अगस्त में कुल 77.6 मिमी बारिश हुई। वहीं, आज मंगलवार की शुरुआत घनों बादलों और रिमझिम बारिश से हुई। धूप नहीं निकली। 9 बजे के बाद मूसलाधार बारिश होने लगी और अंधेरा जैसा छा गया। आज पूरे दिन बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है। सोमवार को भी अलर्ट था और सुबह 8:30 बजे से रात 8:30 बजे तक 27.9 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन (19 से 23 अगस्त) इसी तरह बारिश होती रहेगी, जिसके चलते बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। इस साल पूरे सीजन में 349.9 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। जबकि, सामान्य बरसात का कोटा 438.5 मिलीमीटर है। यानी अभी तक लगभग 20 फीसदी कम बारिश हुई है।
6 तस्वीरें देखिए-
20, 21 और 22 अगस्त को होगी जोरदार बारिश
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 से 23 अगस्त के दौरान लखनऊ में बारिश और तेज होने वाली है। 20, 21 और 22 अगस्त को जोरदार बारिश होगी। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र (डिप्रेशन) के कारण रुक-रुककर भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हवा में दबाव का सिस्टम बनने, मानसून की रेखा उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है।
मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
विशालखंड गोमतीनगर में सुबह 9:15 बजे के करीब मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के दौरान सड़क पर आवाजाही बंद है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
सोमवार को बारिश के बीच विधानसभा के आसपास, हजरतगंज, हुसैनगंज, टेढ़ी पुलिया, कुर्सी रोड, अलीगंज, पुरानिया, पॉलीटेक्निक, कमता में भीषण जाम लगा।
- कॉपी लिंक
जानकीपुरम और फैजुल्लागंज इलाके की गलियों में 3 फीट तक पानी भर गया। गोमतीनगर, अलीगंज, बंथरा, चौक, ठाकुरगंज की हर कॉलोनी की गलियां नदी हुई हैं।
- कॉपी लिंक
लखनऊ में लगातार दूसरे दिन बारिश तो सोमवार को नगर निगम ऑफिस की छत से पानी टपकने लगा। नगर निगम के जोन-2 ऑफिस को 4 महीने पहले ही 8 लाख रुपए की लागत से ठीक कराया गया था। निगोहां के हरि कुंवर खेड़ा गांव में लगातार बारिश के चलते एक मजदूर परिवार का कच्चा मकान ढह गया।
विकासनगर में गुलाचीन मंदिर को जाने वाली डबल लेन सड़क 20 मीटर तक पूरी धंस गई। चलने लायक न रह जाने और खतरा बढ़ने की वजह से सड़के के धंसाव वाले हिस्से को दोनों तरफ से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया। उर्मिला वन के सामने वाली सड़क भी धंस गई। वहां ईंट लगाकर धंसाव वाले हिस्से को ढका गया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
लखनऊ में लगातार दूसरे दिन रुक-रुककर झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते नगर निगम ऑफिस की छत से पानी टपकने लगा। विकासनगर में गुलाचीन मंदिर की सड़क धंस गई। उर्मिला वन के सामने वाली सड़क भी धंस गई। जानकीपुरम और फैजुल्लागंज इलाके की गलियों में 3 फीट तक पानी भर गया। निगोहां में कच्चा मकान ढह गया।
गोमतीनगर, अलीगंज, बंथरा, चौक, ठाकुरगंज की हर कॉलोनी की गलियां नदी बन गई। शहर के कई पावर हाउसों में ब्रेकडाउन से बिजली कटौती हुई। बारिश के बीच विधानसभा के आसपास, हजरतगंज, हुसैनगंज, टेढ़ी पुलिया, कुर्सी रोड, अलीगंज, पुरानिया, पॉलीटेक्निक, कमता में भीषण जाम लगा। (पूरी खबर पढ़िए)
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी: धार्मिक नगरों वाराणसी-मथुरा बनी रियल स्टेट की पहली पसंद, पिछड़ी अयोध्या; छह महीने से नहीं आई परियोजना

UP Weather: यूपी में फिर मानसून एक्टिव, 17 अगस्त से 47 जिलों में झमाझम बारिश; बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम - up weather today 17 august imd alert heavy rain in 47 district record rainfall in lucknow know agra meerut moradabad bareilly forecast

सीएम योगी ने लिखी पाती, कहा- युवा शक्ति उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी, राष्ट्रनिर्माण का दायित्व निभाएं - cm yogis letter to up youth opportunities nation building


