होमक्राइम'कुछ सितारे स्क्रीन पर चमकते हैं, कुछ खाकी पहनते हैं', बिग बी ने शेयर किया यूपी पुलिस का पहला ऑफिशियल एंथम
क्राइम

'कुछ सितारे स्क्रीन पर चमकते हैं, कुछ खाकी पहनते हैं', बिग बी ने शेयर किया यूपी पुलिस का पहला ऑफिशियल एंथम

Amitabh Bachchan: बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यूपी पुलिस का पहला ऑफिशियल एंथम 'खाकी का सितारा' शेयर किया है। लखनऊ: 'कुछ सितारे सिल्वर स्क्रीन पर चमकते हैं। अन्य लोग अपने दिन धूप में, बारिश में और अरा…

Navbharat Times के अनुसार18 अगस्त 2026 को 05:55 am बजे
'कुछ सितारे स्क्रीन पर चमकते हैं, कुछ खाकी पहनते हैं', बिग बी ने शेयर किया यूपी पुलिस का पहला ऑफिशियल एंथम

सौजन्य से:- Navbharat Times

Amitabh Bachchan: बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यूपी पुलिस का पहला ऑफिशियल एंथम 'खाकी का सितारा' शेयर किया है।

लखनऊ: 'कुछ सितारे सिल्वर स्क्रीन पर चमकते हैं। अन्य लोग अपने दिन धूप में, बारिश में और अराजकता के बीच बिताते हैं खाकी पहनकर।' सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल पर यूपी पुलिस के पहले ऑफिशियल एंथम 'खाकी का सितारा' को शेयर करते हुए ये लाइनें लिखी हैं। बिग बी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के पुरुषों और महिला कर्मियों को सलाम करते हुए लिखा-कुछ सितारे आकाश में चमकते हैं...कुछ खाकी पहनते हैं और जमीन पर चमकते हैं। खाकी का सितारा।

14 अगस्त को लखनऊ के लोक भवन में औपचारिक लॉन्च के बाद ऑनलाइन जारी किया गया 6.5 मिनट का यह गाना पुलिस बल की रोजमर्रा की जिंदगी को एक सिनेमाई कहानी में बदलने का प्रयास करता है। इसमें महाकुंभ 2025 की भारी भीड़ से लेकर ट्रैफिक जंक्शनों, आपातकालीन स्थितियों, महिला सुरक्षा संचालन और नियमित पुलिसिंग तक को दर्शाया गया है।

अमिताभ बच्चन ने दी है आवाज

आपको बता दें कि इस वीडियो में अमिताभ बच्चन की प्रभावशाली आवाज है और शंकर महादेवन ने गाने को गाया है। मशहूर गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने यह गीत लिखा है। यह गीत कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आपदा राहत और पुलिसकर्मियों के मानवीय और समर्पित जीवन को दर्शाता है।

एक साल से ज्यादा समय में तैयार हुआ वीडियो

डीजीपी पीआरओ और सोशल मीडिया सेल के प्रभारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी पुलिस की कार्यशैली पर आधारित इस वीडियो को बनाने में एक साल से ज्यादा का समय लगा है। इस वीडियो में महाकुंभ 2025 और स्वतंत्रता दिवस 2026 के बीच विभिन्न कार्यों और घटनाओं के दौरान कैप्चर किए गए फुटेज हैं।

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें