होमराजनीतियूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
राजनीति

यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?

यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां? UP Politics: भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव के लिए विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है. उनके साथ जगदीश पटेल सह…

ABP News के अनुसार18 अगस्त 2026 को 05:55 am बजे
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?

सौजन्य से:- ABP News

यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव के लिए विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है. उनके साथ जगदीश पटेल सह प्रभारी होंगे.

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रभारी की नियुक्ति कर दी है. आगामी चुनाव के लिए राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े यूपी की जिम्मेदारी संभालेंगे. उनके साथ सह प्रभारी की जिम्मेदारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल को दी गई है.

तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं. वहीं पटेल राष्ट्रीय मंत्री के पद पर हैं. इन नियुक्तियों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी ने वर्ष 2027 के चुनाव की तैयारियों और रफ्तार दे दी है.

तावड़े इससे पहले बिहार, हरियाणा में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत

विनोद तावड़े और जगदीश के सामने क्या हैं चुनौतियां?

विनोद तावड़े और जगदीश के सामने यूपी में विधानसभा चुनान को लेकर कई मोर्चों पर चुनौतियां हैं. उन पर न सिर्फ साल 2022 के चुनाव के मुकाबले राज्य में बीजेपी का चुनाव परिणाम को और बेहतर करने का जिम्मा होगा बल्कि विपक्षियों के दांव पेंच को भी सावधानी के साथ निपटना होगा.

वर्ष 2022 के बाद साल 2024 में हुए लोकसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इंडिया अलायंस से पिछड़ गई थी. उस चुनाव के बाद संगठन और सरकार में समन्वय को लेकर भी कई ऐसे बयान सामने आए थे जिन्होंने यह संकेत दिए कि सब कुछ ठीक नहीं है. ऐसे में तावड़े और जगदीश को संगठन और सरकार में जारी समन्वय को भी और बेहतर करना होगा.

तावड़े के सामने बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए के सहयोगियों को भी साथ रखना चुनौती होगी. यूं तो अभी तक किसी ने कोई ऐसी बात नहीं कही है जो चुनाव में गठबंधन को नुकसान पहुंचा सके लेकिन क्षेत्रीय दलों की विभिन्न आकांक्षाओं को हाईकमान तक सही तरीके से रखना और उनका निराकरण कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में से होगा.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें