योगी आज 3.53 लाख रसोइयों को देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड, सालाना 5 लाख तक मिलेगा मुफ्त इलाज
योगी आज 3.53 लाख रसोइयों को देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड, सालाना 5 लाख तक मिलेगा मुफ्त इलाज स्कूलों में बच्चों के लिए खाना तैयार करने रसोइयों के लिए खुशखबरी है। यूपी में पीएम पोषण के तहत योगी आदित्यनाथ परिषदीय और एडेड स्क…

सौजन्य से:- Hindustan
योगी आज 3.53 लाख रसोइयों को देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड, सालाना 5 लाख तक मिलेगा मुफ्त इलाज
स्कूलों में बच्चों के लिए खाना तैयार करने रसोइयों के लिए खुशखबरी है। यूपी में पीएम पोषण के तहत योगी आदित्यनाथ परिषदीय और एडेड स्कूलों में कार्यरत 3.53 लाख रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित करेंगे।
UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ रसोइयों को तोहफा देने जा रहे हैं। यूपी में पीएम पोषण के तहत परिषदीय और एडेड स्कूलों में कार्यरत 3.53 लाख रसोइयों को मुख्यमंत्री योगी रविवार को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित करेंगे। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड देंगे। वहीं प्रदेश भर से 1500 रसोइयों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। जिला और तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रसोइयों को सम्मानित किया जाएगा। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह रसोइयां सम्मान समारोह का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाए। रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया जाए। रसोइयों उनके परिवार के लोगों को एक साल में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी।
यूपी के रसोइयों के योगदान को मिलेगी पहचान
पीएम पोषण योजना के अंतर्गत राजकीय, परिषदीय और अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की कार्यक्रम में सहभागिता होगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों को आयोजन की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने को कहा गया है। राज्य स्तरीय समारोह में पीएम पोषण योजना की उपलब्धियों और रसोइयों के योगदान पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। योजना की उपलब्धियों को बुकलेट, पोस्टर और फ्लेक्स के माध्यम से भी सामने रखा जाएगा। इसके जरिए बच्चों के पोषण में रसोइयों की भूमिका को सार्वजनिक पहचान देने का प्रयास किया जाएगा।
11 रसोइयों का होगा सम्मान
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि पीएम पोषण रसोइये बच्चों के पोषण और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। मुख्यमंत्री के हाथों 11 रसोइयों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार रसोइयों के सम्मान, सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
रसोइयों के एक हजार बढ़ा मानदेय
उधर, योगी सरकार ने साल 2019 में मानदेय बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया। रसोइयों की मांग पर फिर साल 2022 में बढ़ाकर 2000 किया गया। इसमें 600 रुपये केंद्रांश और 1400 रुपये राज्यांश है। रसोइयों का मानदेय अब 1 हजार रुपये और बढ़ाकर 3 हजार रुपये कर दिया गया है। रसोइयों को मानदेय के साथ 500 यूनिफॉर्म और 400 रुपये क ग्लव्स के अतिरिक्त दिये जाते हैं।
यूपी के 1.41 लाख परिषदीय और एडेड स्कूलों में पढ़ रहे 1.46 करोड़ विद्यार्थियों के लिए मिड डे मिल बनाने वाले रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की मांग काफी समय से कर रहे थे। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाए जाने के लिए अब रसोइयों के भी मानदेय में बढ़ोत्तरी कर उन्हें बड़ी राहत दी गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में सुबह से बादल छाए, बारिश का अलर्ट: देर रात हुई झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव - Prayagraj (Allahabad) News

CM योगी ने ली गोरखपुर की समीक्षा बैठक, पूछा- शहर में जलभराव तो नहीं? कमिश्नर बोले- ऑल ओके - cm yogi reviews gorakhpur waterlogging school facilities

यूपी की साढ़े तीन लाख रसोइयों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने एक हजार रुपये बढ़ाया मानदेय


