होम›शिक्षा-करियर›इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
शिक्षा-करियर

इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द

इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नदी में आए उफान की वजह से आसपास के इलाके में जलभराव हो गया है. हालात इतने ख़राब है कि यहां के मशहूर पलासियो मॉ…

ABP News के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 08:04 am बजे
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द

सौजन्य से:- ABP News

इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नदी में आए उफान की वजह से आसपास के इलाके में जलभराव हो गया है. हालात इतने ख़राब है कि यहां के मशहूर पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIT लखनऊ में पानी भर गया है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश और गोमती नदी में आए उफान से हाहाकार मच गया है. आलम ये हैं कि लखनऊ के मशहूर फीनिक्स प्लासियों मॉल तक पानी पहुँच गया है. वहीं इकाना स्टेडियम और आईआईटी लखनऊ कैंपस में भी दूर-दूर तक पानी नज़र आ रही है. शहर के कई निचले रिहायशी इलाकों का और बुरा हाल है. लोग अपने घरों की छतों और ऊपरी इलाकों में शरण लेने का मजबूर हैं.

लखनऊ में गोमती रिवर का जलस्तर बढ़ने के बाद शहर के तमाम इलाकों में नदी का पानी भर गया है. इकाना स्टेडियम से प्लासियो मॉल की ओर जाने वाले रास्ते पर भी दूर-दूर तक पानी ही पानी नजर आ रहा है, जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में अच्छी खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है वहीं यातायात भी प्रभावित हो रहा है. पानी की वजह से गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही है.

इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- 'अभी तो...'

प्रशासन ने शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य

बाढ़ की चपेट में आए इलाकों में प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य भी तेज कर दिए गए हैं. ज़ोन-3 और जोन-6 की टीमें लगातार मैदान में बनी हुई हैं. यहां दाऊदनगर, मामा कॉलोनी, लोहरामऊ, मिल्लतनगर समेत आसपास के ज़्यादातर क्षेत्र इससे प्रभावित हैं. प्रशासन के द्वारा इन सभी इलाकों में भोजन, पानी, दवाएं और शेल्टर होम्स की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा राहत सामग्री भी ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जा रही है.

आईआईटी लखनऊ में रविवार तक अवकाश

गोमती नदी का पानी लखनऊ आईआईटी कैंपस में घुस गया है. रविवार को इस संस्थान के ज़्यादातर इलाके पानी से लबालब दिखे, जिसकी वजह आईआईटी कैंपस को रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है और परीक्षा को भी आगे बढ़ा दिया है. यहां के होस्टल में रखने वाले क़रीब 800 छात्रों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है. जबकि 300 छात्र अपने घरों में लौट गए हैं.

प्लासियो मॉल तक पहुंचे गोमती नदी के पानी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया और बीजेपी पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'पानी पर चलनेवाला ‘बुलडोज़र’ ले आओ और ‘जलभराऊ भाजपा सरकार’ गिराओ!'

'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें