मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 29 अभ्यर्थियों का चयन, यूपी में निवेश को मिलेगा बढ़ावा - up cm udyami mitra yojana 29 candidates selected appointed
मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 29 अभ्यर्थियों का चयन, यूपी में निवेश को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 29 अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। ये उद्यमी मित्र प्रदेश में निवेश सुव…

सौजन्य से:- Jagran
मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 29 अभ्यर्थियों का चयन, यूपी में निवेश को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 29 अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। ये उद्यमी मित्र प्रदेश में निवेश सुविधा तंत्र को मजबूत कर रोजगार सृजन में सहायक होंगे।
HighLights
- मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 29 अभ्यर्थियों का चयन।
- चयनित उद्यमी मित्र निवेश सुविधा तंत्र को मजबूत करेंगे।
- निवेश से उत्पादन और रोजगार सृजन में सहायता मिलेगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकार ने मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत उद्यमी मित्र परीक्षा-2026 की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। अंतिम मेरिट सूची के आधार पर 29 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
चयन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2023 के शासनादेश में निर्धारित मानकों के अनुसार की गई। इसमें अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, व्यावसायिक अनुभव, विशिष्ट उपलब्धियों और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा में प्रदर्शन को आधार बनाया गया।
126 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया। 29 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ। भविष्य में पद रिक्त होने की स्थिति के लिए प्रतीक्षा सूची भी तैयार की गई है।
नवनियुक्त उद्यमी मित्र प्रदेश के निवेश सुविधा तंत्र को मजबूत करने में भूमिका निभाएंगे। वे निवेशकों, उद्यमियों और संबंधित सरकारी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के समाधान और परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में सहयोग करेंगे।
प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मास्युटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, डिफेंस, डेटा सेंटर और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश प्रस्तावों के बीच उद्यमी मित्र परियोजनाओं के तेज क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे। इससे निवेश को वास्तविक उत्पादन में बदलने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0 में योगी सरकार की बड़ी सफलता, 11 दिन में 1559 दिव्यांगों को मिला रोजगार - ups divyangjan rojgar abhiyan 30 1559 persons get jobs

UP Ration Dealers: यूपी के कोटेदारों को अब हर क्विंटल पर मिलेगा ₹125 लाभांश, सरकार ने बढ़ाया पैसा

BJP राष्ट्रीय टीम में दो मुस्लिम, दोनों यूपी से, मिशन 2027 पर नजर


