UP Weather 17 August: यूपी में भारी बारिश की संभावना, लखनऊ-कानपुर समेत इन जिलों में अलर्ट जारी
UP Weather 17 August: यूपी में भारी बारिश की संभावना, लखनऊ-कानपुर समेत इन जिलों में अलर्ट जारी UP Weather 17 August: यूपी के ऊपर से गुजर रही मॉनसूनी ट्रफ और चक्रवाती हवाओं के असर से कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Weather 17 August: यूपी में भारी बारिश की संभावना, लखनऊ-कानपुर समेत इन जिलों में अलर्ट जारी
UP Weather 17 August: यूपी के ऊपर से गुजर रही मॉनसूनी ट्रफ और चक्रवाती हवाओं के असर से कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए 13 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और 32 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
UP Weather 17 August: यूपी के ऊपर से गुजर रही मॉनसूनी ट्रफ लाइन और चक्रवाती हवा की परिस्थितियों की वजह से बीते 24 घंटों के दौरान लखनऊ, लखीमपुर खीरी समेत 9 जिलों में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार परिस्थितियां तेज बारिश की और ज्यादा बनती जा रही हैं। ऐसे में 13 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने अमेठी, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सीतापुर, श्रावस्ती एवं आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान लखनऊ के अलीगंज में 100 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं, लखीमपुर खीरी के निघासन में 192.4, हमीरपुर के राठ में 158, बहराइच के महसी में 114, श्रावस्ती के काकरधारी घाट में 85.6, संभल के चंदौसी में 84.5, शाहजहांपुर के पुवायां में 80.2, सीतापुर के भपुरवाघाट में 70.6 मिलीमीटर बदरा बरसे। इसके अलावा करीब तीन दर्जन शहरों में हल्की से सामान्य वर्षा हुई है।
इन जिलों में अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर,अमरोहा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में भी झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों की मानें तो पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश के भी आसार हैं।
बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
बीते कुछ दिनों से उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। रविवार को झमाझम बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। लखनऊ-फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में गर्मी कहर बरपा रही थी। सबसे अधिक उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। रात में भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी हालात यह हो रहे थे कि गर्मी के कारण रातों में नींद नहीं पड़ रही थी लेकिन सुबह के समय झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया है।
घाघरा नदी का बढ़ा जलस्तर
नेपाल की पहाड़ियों और तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते तटीय इलाकों में बाढ़ का संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। रविवार दोपहर बाद 4 बजे एल्गिन ब्रिज स्थित केंद्रीय जल आयोग संस्थान के आंकड़ों के अनुसार, घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से ऊपर चढ़ रहा है और यह खतरे के निशान को काफी पीछे छोड़ते हुए काफी ऊपर पहुंच गया है। मौजूदा मानसून सीजन का यह अब तक का सबसे बड़ा डिस्चार्ज दर्ज किया गया है, जिससे प्रशासन और बाढ़ खंड के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। एल्गिन ब्रिज जलस्तर 106.250 मीटर दर्ज किया गया है। यह खतरे के निशान 106.070 मीटर से 18 सेंटीमीटर ऊपर है और इसकी प्रवृत्ति लगातार बढ़ने की बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

BJP राष्ट्रीय टीम में दो मुस्लिम, दोनों यूपी से, मिशन 2027 पर नजर

उत्तर प्रदेश में सबसे कम साक्षरता दर वाले जिले: जांचें कि इन 5 क्षेत्रों में शिक्षा एक चुनौती क्यों बनी हुई है

बीजेपी की नई टीम में यूपी के लिए मैसेज, 2027 साधने का है फॉर्मूला!


