कानपुर में गंगा में बहे दो किशोर, रोते हुए बहन बोली- मेरा भाई ढूंढ दो, किसको राखी बांधूंगी
कानपुर में गंगा में बहे दो किशोर, रोते हुए बहन बोली- मेरा भाई ढूंढ दो, किसको राखी बांधूंगी पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने 25 किलोमीटर के दायरे में करीब दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया. कल फिर रेस्क्यू किया जाएगा. By ETV Bha…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में गंगा में बहे दो किशोर, रोते हुए बहन बोली- मेरा भाई ढूंढ दो, किसको राखी बांधूंगी
पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने 25 किलोमीटर के दायरे में करीब दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया. कल फिर रेस्क्यू किया जाएगा.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 17, 2026 at 10:58 PM IST
कानपुर : महराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम ड्योढ़ी गंगा घाट पर स्नान करने गए दो किशोर नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए. दोनों किशोर अपने-अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे. पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने 25 किलोमीटर के दायरे में करीब दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका. रात के अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है, जिसे मंगलवार सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा.
लापता हुए किशोरों की पहचान अहिरवां के राजा मार्केट निवासी 16 वर्षीय कृष्णा और पटेल नगर निवासी 17 वर्षीय शिवा शुक्ला के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, सोमवार को कृष्णा, शिवा, सूर्या और विराग चारों दोस्त एक साथ ड्योढ़ी घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे. नहाने के दौरान कृष्णा और शिवा अचानक गहरे पानी और तेज धार की चपेट में आ गए. कृष्णा की बहन ने रोते हुए कहा, मेरा भाई ढूंढ दो, इकलौता भाई था, किसको राखी बांधूंगी.
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने इस हादसे के संबंध में पूरी जानकारी दी. कृष्णा की बहन जूही ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे वह खुद नदी से बाहर आ गई थी और उसने अपने भाई व उसके दोस्तों को आवाज देकर बाहर निकलने के लिए कहा. तभी सूर्या ने चिल्लाकर उसे जानकारी दी कि कृष्णा और शिवा गंगा के बहाव में बह गए हैं. कृष्णा के पिता परमेश्वर ने बताया कि वे सुबह ही परिवार के साथ घाट से होकर लौटे थे, लेकिन शाम को कृष्णा ने सिद्धनाथ घाट जाने की बात कही थी और बाद में ड्योढ़ी घाट पर हादसे की खबर मिली.
एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से 25 किलोमीटर के इलाके में काफी देर तक रेस्क्यू अभियान चलाया. पुलिस पूरे मामले की जांच और तलाशी में जुटी है. दोनों किशोरों के परिजन मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल अभी दोनों किशोरों का पता नहीं चल सका है. कल सुबह फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा.
यह भी पढ़ें : कानपुर में ट्रक की टक्कर से दिव्यांग पान विक्रेता की मौत, बिठूर में स्टंटबाज बाइकर्स ने इंजीनियर को रौंदा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़ा घोड़ा, 1 महीने में ही सुरक्षा पर उठे सवाल, 21 सेकेंड का वीडियो वायरल

यूपी में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या , जेवरात गायब

Exclusive: झूठी निकली यूपी के IPS की मां के साथ लूट-हत्या की कहानी! पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा


