होमबिज़नेसWeather Update: यूपी में बारिश का नया दौर शुरू, कानपुर में जमकर बरसा मानसून, IMD का अलर्ट - kanpur monsoon heavy rain drops temp to august low imd alert weather forecast
बिज़नेस

Weather Update: यूपी में बारिश का नया दौर शुरू, कानपुर में जमकर बरसा मानसून, IMD का अलर्ट - kanpur monsoon heavy rain drops temp to august low imd alert weather forecast

Weather Update: यूपी में बारिश का नया दौर शुरू, कानपुर में जमकर बरसा मानसून, IMD का अलर्ट कानपुर में सावन के तीसरे सोमवार को जमकर बारिश हुई, जिससे दिनभर में 20.4 मिमी पानी बरसा और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस पर आ…

Jagran के अनुसार17 अगस्त 2026 को 06:56 pm बजे
Weather Update: यूपी में बारिश का नया दौर शुरू, कानपुर में जमकर बरसा मानसून, IMD का अलर्ट
 - kanpur monsoon heavy rain drops temp to august low imd alert weather forecast

सौजन्य से:- Jagran

Weather Update: यूपी में बारिश का नया दौर शुरू, कानपुर में जमकर बरसा मानसून, IMD का अलर्ट

कानपुर में सावन के तीसरे सोमवार को जमकर बारिश हुई, जिससे दिनभर में 20.4 मिमी पानी बरसा और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो अगस्त का सबसे कम है।

HighLights

- कानपुर में दिनभर में 20.4 मिमी बारिश दर्ज

- अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री, अगस्त का सबसे कम

- पूर्वी यूपी में भारी बारिश का नया दौर शुरू

जागरण संवाददाता, कानपुर। सावन के तीसरे सोमवार को कानपुर में मानसून जमकर बरसा। सुबह 8:30 बजे तक 20.4 मिमी वर्षा दर्ज होने के बाद दिनभर रुक-रुककर फुहार और बूंदाबांदी होती रही। पिछले 72 घंटे में कुल 55.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। लगातार वर्षा और घने बादलों के कारण सोमवार को सूरज के दर्शन तक नहीं हुए और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम तथा अगस्त का अब तक का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त तक रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

शनिवार से शुरू हुआ वर्षा का दौर सोमवार को पूरे दिन जारी रहा। तेज वर्षा के बजाय अधिकांश समय सावन की फुहारें और बूंदाबांदी होती रही। बीच-बीच में कुछ देर के लिए तेज वर्षा भी हुई। सीएसए मौसम वेधशाला में 20.4 मिमी, कंपनी बाग में 18.2, काकादेव में 17.3, एयरफोर्स स्टेशन में 19.2, नौबस्ता में 16.9 और सिविल लाइंस में 17.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

अगस्त में अब तक 259.4 मिमी वर्षा

वर्षा के साथ तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री था, जो सोमवार को गिरकर 27.6 डिग्री हो गया। न्यूनतम तापमान भी 26.4 से घटकर 25.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम आर्द्रता 98 और न्यूनतम 93 प्रतिशत रही। अगस्त में अब तक कुल 259.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। हालांकि, यह अभी भी माह के औसत से कम है।

बंगाल की खाड़ी का डिप्रेशन सक्रिय

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में वर्षा का दौर सक्रिय हुआ है। विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा का नया स्पेल शुरू हुआ है। मानसून रेन हाईवे सक्रिय होने के बाद ट्रफ लाइन भी अपनी सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रही है। अलग-अलग मौसमी सिस्टम वातावरण में पर्याप्त नमी पहुंचा रहे हैं, जिससे बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 और 19 अगस्त को भारी, 20 और 21 को बहुत भारी तथा 22 और 23 अगस्त को भारी वर्षा की संभावना है। उन्होंने बताया कि मानसून फिलहाल सक्रिय है। मंगलवार को भी अच्छी वर्षा की संभावना है। बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश का दौर 23 अगस्त तक रुक-रुककर जारी रह सकता है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें