लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़ा घोड़ा, 1 महीने में ही सुरक्षा पर उठे सवाल, 21 सेकेंड का वीडियो वायरल
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर एक घोड़े के दौड़ने का 21 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि इस एक्सप्रेसवे के लोकार्पण…

सौजन्य से:- Navbharat Times
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर एक घोड़े के दौड़ने का 21 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि इस एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को अभी एक महीना ही पूरा हुआ है।
मनीष कुमार सिंह, उन्नाव: लखनऊ -कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़ रहे एक घोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 21 सेकेंड का है। वीडियो सामने आने के बाद एक्सप्रेस वे के सुरक्षा मानको पर सवाल उठने लगे हैं। इस एक्सप्रेस वे के लोकार्पण का अभी एक महीने ही पूरा हुआ है। यह अपने लोकार्पण के 13 वें दिन से ही विवादों से घिर गया था जो की पहली ही बारिश में कई जगह धंस और टूट चुका है और इस पर कई जगह पैच वर्क किया जा चुका है। बहरहाल NBT ऑनलाइन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
4200 करोड़ रुपए से तैयार किये गए 63 किलोमीटर लंबे 6 लेन लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा इंतजामो को लेकर सवाल उठने लगे है। जहां रविवार को एक घोड़ा उन्नाव के आसपास एक्सप्रेसवे पर चढ़ा गया और कई किलोमीटर तक दौड़ता रहा। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक घोड़े के सामने आने से अफरातफरी मच गई और तेज रफ्तार दौड़ रही गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई।
सुरक्षाकार्मियों को देख घोड़े ने भरी रफ्तार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को खबर लगी तो उनकी पेट्रोलिंग टीम ने घोड़े देख कर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारी डंडे से उसे भगाने का प्रयास करते नजर आते दिख रहे थे। वीडियो में दिख रहा है की सुरक्षाकर्मी को देख कर घोड़ा और तेजी से सड़क पर दौड़ते दिखाई दें रहा है ।
बताया जाता है कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पेट्रोलिंग टीम घोड़े को सड़क से हटाकर नीचे उतारने में सफल रही। घोड़े को एक्सप्रेसवे से नीचे उतारने के बाद प्रेटोलिंग टीम ने राहत की सांस ली । गनीमत रही कि इस दौरान हाइवे पर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
सड़क के दोनों लेन पर की गई है फेसिंग हालांकि एक्सप्रेसवे पर आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए 45 किलोमीटर ग्रीन फील्ड के दोनों ओर छह-छह फीट की लोहे की मजबूत जालियां लगाई गई हैं। इसके अलावा, जगह-जगह लोहे के गेट भी लगाए गए हैं। इतनी सुरक्षा के बावजूद एक्सप्रेसवे पर घोड़े, गाय और कुत्ते जैसे पशुओं का हाइवे पर आये दिन आ जाना सुरक्षा इंतजामो की पोल खोल रहा है।
लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत
शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

कानपुर में गंगा में बहे दो किशोर, रोते हुए बहन बोली- मेरा भाई ढूंढ दो, किसको राखी बांधूंगी

यूपी में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या , जेवरात गायब


