लखनऊ से मुंबई की राह अब होगी और भी आसान, 28 अगस्त से चलेगी गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस
लखनऊ से मुंबई का सफर और भी ज्यादा आसान होने वाला है। रेलवे 28 अगस्त से गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस चलाएगा। लखनऊ: लखनऊ से मुंबई की राह अब और आसान होगी। रेलवे 28 अगस्त से 15085/15086 गोरखपुर-बांद्रा अमृत…

सौजन्य से:- Navbharat Times
लखनऊ से मुंबई का सफर और भी ज्यादा आसान होने वाला है। रेलवे 28 अगस्त से गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस चलाएगा।
लखनऊ: लखनऊ से मुंबई की राह अब और आसान होगी। रेलवे 28 अगस्त से 15085/15086 गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन करेगा। यह ट्रेन गोरखपुर से 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार और बान्द्रा टर्मिनस से 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।
गोरखपुर से 28 अगस्त से चलेगी ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 15085 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से सुबह 7:50 बजे चलकर बादशाह नगर दोपहर 1:13 बजे और ऐशबाग दोपहर 2:05 बजे होकर कानपुर सेंट्रल, टूंडला, रतलाम, वडोदरा, सूरत, होकर बांद्रा टर्मिनस अगले दिन शाम छह बजे पहुंचेगी।
बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार चलेगी ट्रेन
वापसी में 15086 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 9:20 बजे होकर तीसरे दिन ऐशबाग रात 12:58 बजे और बादशाह नगर रात 1:21 बजे होते हुए गोरखपुर 6:45 बजे पहुंचेगी।
'स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस' दौड़ना शुरू
इसके साथ ही लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस शुक्रवार से नए नाम के साथ दौड़ना शुरू कर दिया। स्प्राइट और IRCTC ने शुक्रवार को कॉरपोरेट ट्रेन 'स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस' को रवाना किया। तेजस एक्सप्रेस के पांच कोच के बाहरी हिस्से पर स्प्राइट की ब्रैडिंग की गई है। दोनों तरफ से ट्रेन के शुरुआती और रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर ट्रेन का एनाउंसमेंट भी स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस के नाम से किया जाएगा।
यात्रियों के फूड बंडल में स्प्राइट शामिल
यात्रियों के फूड बंडल में स्प्राइट को शामिल किया गया है। IRCTC के चीफ रीजनल मैनेजर अजित कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मौके पर कोका-कोला इंडिया ऐंड साउथवेस्ट एशिया के वाइस प्रेजिडेंट, कस्टमर डिवेलपमेंट अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस ने पर्यावरण संरक्षण को भी यात्रियों के सफर का हिस्सा बनाया है।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा सुरक्षा कदम, अखिलेश यादव समेत 52 नेताओं को दी जाएगी बुलेटप्रूफ जैकेट

लखनऊ में 3 घंटे में रिकॉर्ड 56.4 मिमी बारिश: लोग बोले- VIP शहर तालाब बन गया; सड़कों पर पानी भरा, बजरी उखड़ने लगी - Lucknow News


