योगी सरकार 52 नेताओं को देगी बुलेटप्रूफ जैकेट, अखिलेश-स्वतंत्र देव का नाम शामिल
यूपी के लखनऊ में नेताओं की सुरक्षा को लेकर मजबूत करने के लिए कार्रवाई की जा रही है. उत्तर प्रदेश में 52 नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों के…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
यूपी के लखनऊ में नेताओं की सुरक्षा को लेकर मजबूत करने के लिए कार्रवाई की जा रही है. उत्तर प्रदेश में 52 नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदी गई हैं. इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई बड़े नेता शामिल हैं.
इन सभी नेताओं को अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. इनमें Z से लेकर Z+ श्रेणी तक की सुरक्षा वाले नेता शामिल हैं. प्रदेश सरकार के Y श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त मंत्री भी इस सूची में हैं.
पहले चरण में 8, दूसरे में 44 नेताओं को मिलेगी जैकेट
सुरक्षा व्यवस्था के तहत 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाएगी. यह काम दो चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में 8 नेताओं को जैकेट दी जाएगी. इसके बाद दूसरे चरण में 44 नेताओं को जैकेट दी जाएगी.
दरअसल, सुरक्षा मुख्यालय की ओर से हर साल बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदी जाती है. ये जैकेट अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों और नेताओं के लिए होती हैं. सुरक्षा में लगे जवानों की जरूरत के हिसाब से भी इनका इस्तेमाल किया जाता है.
इस बार सुरक्षा प्राप्त नेताओं और अहम लोगों के लिए जैकेट उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसका मकसद खतरे की स्थिति में सुरक्षा को और मजबूत करना है.
Advertisement
यह भी पढ़ें: कार्यकाल खत्म, फिर भी कुर्सी बरकरार? ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर हाई कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछे सवाल
Z श्रेणी में जैकेट देना जरूरी
सुरक्षा व्यवस्था में अलग-अलग श्रेणियां होती हैं. Z श्रेणी की सुरक्षा पाने वाले व्यक्ति को बुलेटप्रूफ जैकेट देना अनिवार्य होता है. ऐसे लोगों को सुरक्षा का ज्यादा खतरा माना जाता है.
वहीं Y श्रेणी की सुरक्षा वाले लोगों के मामले में नियम थोड़ा अलग है. उन्हें खतरे के आकलन के आधार पर बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाती है. यानी हर Y श्रेणी वाले व्यक्ति को जैकेट देना जरूरी नहीं होता.
इस बार Y श्रेणी की सुरक्षा पाने वाले कई मंत्रियों को भी जैकेट दी जा रही है. इसमें संजय निषाद, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ओम प्रकाश राजभर, स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह और महेंद्र सिंह समेत कई नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी सरकार को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, हेड कांस्टेबल की विधवा को 50 लाख देने का दिया आदेश
यूपी में 98 नेताओं को मिली है Y एंड
उत्तर प्रदेश में इस समय 98 नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों को अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. इसमें Y से लेकर Z प्लस तक की सुरक्षा शामिल है. इनमें से 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाएगी. सुरक्षा मुख्यालय ने इसी हिसाब से जैकेट की व्यवस्था की है. सुरक्षा श्रेणी और खतरे के स्तर को देखते हुए जैकेट उपलब्ध कराई जा रही हैं.
Advertisement
Z और Z+ श्रेणी में आने वाले नेताओं को पहले से ही कड़ी सुरक्षा मिलती है. इन नेताओं के साथ सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. बुलेटप्रूफ जैकेट उनकी सुरक्षा व्यवस्था का एक और अहम हिस्सा है. अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में खतरे का आकलन सबसे अहम होता है. इसी आधार पर सुरक्षा श्रेणी तय की जाती है. उसी के अनुसार बुलेटप्रूफ जैकेट और दूसरे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में 3 घंटे में रिकॉर्ड 56.4 मिमी बारिश: लोग बोले- VIP शहर तालाब बन गया; सड़कों पर पानी भरा, बजरी उखड़ने लगी - Lucknow News

ओबीसी बेटियों की शादी का सहारा बनी योगी सरकार: 30,466 लाभार्थियों के खाते में पहुंचे 60.93 करोड़ रुपए; 1.05 लाख परिवारों को लाभ देने का लक्ष्य

'PDA के P की परिभाषा एक दिन पाकिस्तान कर देंगे', देखें CM योगी का अखिलेश पर वार


