होमधर्म-आस्थाUP में नेताओं की सुरक्षा होगी अधिक मजबूत, योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ  जैकेट - yogi adityanath government provided bullet proof jackets to top 52 leader of up including akhilesh yadav and mayawati
धर्म-आस्था

UP में नेताओं की सुरक्षा होगी अधिक मजबूत, योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ  जैकेट - yogi adityanath government provided bullet proof jackets to top 52 leader of up including akhilesh yadav and mayawati

UP में नेताओं की सुरक्षा होगी अधिक मजबूत, योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट Bullet Proof Jackets: सुरक्षा व्यवस्था के उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई है। इसक…

Jagran के अनुसार22 अगस्त 2026 को 06:55 am बजे
UP में नेताओं की सुरक्षा होगी अधिक मजबूत, योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ  जैकेट - yogi adityanath government provided bullet proof jackets to top 52 leader of up including akhilesh yadav and mayawati

सौजन्य से:- Jagran

UP में नेताओं की सुरक्षा होगी अधिक मजबूत, योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट

Bullet Proof Jackets: सुरक्षा व्यवस्था के उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई है। इसके लाभार्थी जिन प्रमुख नामों की चर्चा है, उनमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती के अलावा मंत्री संजय निषाद और नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' शामिल हैं।

HighLights

- मंत्रियों सहित प्रमुख नेताओं को पहली बार दी गई बुलेट प्रूफ जैकेट

- नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ओम प्रकाश राजभर व अपर्णा यादव को भी इसका लाभ

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख दलों के नेताओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रमुख राजनीतिक दलों के 44 नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जा रही है।

इनमें सत्तापक्ष के साथ विपक्ष के प्रमुख नेता भी शामिल हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पहले ही यह जैकेट उपलब्ध कराई जा चुकी है।

जिन मंत्रियों को जेड, वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा है, उनमें से कुछ को जैकेट उपलब्ध कराई गई है, अन्य के लिए प्रक्रिया चल रही है। चुनावी समर से पहले राजनीतिक नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मंत्री ओम प्रकाश राजभर, नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, संजय निषाद, आशीष पटेल, स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह, सुरेश खन्ना, चौधरी लक्ष्मी नारायण, बेबी रानी मौर्य और बलदेव सिंह ओलख को पहले से श्रेणीबद्ध सुरक्षा उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का इसमें भी नाम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं संगीत सोम और सुरेश राणा को भी बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराये जाने की जानकारी सामने आयी है।

केंद्रीय और राज्य अभिसूचना के आकलन और नेताओं की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब इन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जा रही है। विपक्ष के जिन नेताओं को सुरक्षा की दृष्टि से जैकेट उपलब्ध कराई जानी है, उनमें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी भी शामिल हैं।

एसाल्ट रायफलों का बर्स्ट नाकाम करने वाली एक बुलेटप्रूफ जैकेट की कीमत 10 लाख रुपये से ऊपर होती है। इस हिसाब से 44 नेताओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली जैकेटों की कुल कीमत 4.40 करोड़ रुपये होती है। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। भाजपा के अलावा सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। चुनावी तैयारियों के बीच प्रमुख नेताओं के दौरे, जनसभाएं और सार्वजनिक कार्यक्रम बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सरकार और सुरक्षा एजेंसियां वीआइपी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

11 लोगों को यूपी में जेड प्लस सुरक्षा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मायावती, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी, पूर्व सांसद विनय कटियार, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, अयोध्या निर्णय देने वाले हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।

10 लोगों को जेड श्रेणी सुरक्षा

इनमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ , स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह मंत्री, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह व कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी शामिल हैं।

10 को एस्कार्ट के साथ वाई प्लस सुरक्षा

इनमें मंत्री संजय निषाद, विधायक पंकज सिंह, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व राज्यपाल फागू चौहान, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव, पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सदस्य बृजलाल, पूर्व सांसद राजवीर सिंह, विधायक पूजा पाल और काशी के सतुआ बाबा शामिल हैं।

दस लाख रुपये की बताई जा रही एक जैकेट की कीमत

सुरक्षा मुख्यालय की ओर से इन बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीद की गयी है। एक बुलेटप्रूफ जैकेट की कीमत करीब दस लाख रुपये बतायी जा रही है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन विशेष सुरक्षा इनपुट या खतरे के आकलन के आधार पर यह फैसला लिया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें