होमराजनीतिलखनऊ में 3 घंटे में रिकॉर्ड 56.4 मिमी बारिश: लोग बोले- VIP शहर तालाब बन गया; सड़कों पर पानी भरा, बजरी उखड़ने लगी - Lucknow News
राजनीति

लखनऊ में 3 घंटे में रिकॉर्ड 56.4 मिमी बारिश: लोग बोले- VIP शहर तालाब बन गया; सड़कों पर पानी भरा, बजरी उखड़ने लगी - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Rain Alert | Heavy Rainfall Forecast Next 5 Days Weather Update LIVEलखनऊ में 3 घंटे में रिकॉर्ड 56.4 मिमी बारिश:लोग बोले- VIP शहर तालाब बन गया; सड़कों पर पानी भरा,…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
लखनऊ में 3 घंटे में रिकॉर्ड 56.4 मिमी बारिश:  लोग बोले- VIP शहर तालाब बन गया; सड़कों पर पानी भरा, बजरी उखड़ने लगी - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Rain Alert | Heavy Rainfall Forecast Next 5 Days Weather Update

LIVEलखनऊ में 3 घंटे में रिकॉर्ड 56.4 मिमी बारिश:लोग बोले- VIP शहर तालाब बन गया; सड़कों पर पानी भरा, बजरी उखड़ने लगी

- कॉपी लिंक

लखनऊ में सुबह से हवाएं चलने के साथ रिमझिम बारिश हो रही है। बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने सुबह 9 बजे तक कुछ इलाकों में मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। बारिश के दरम्यान अयोध्यार रोड जैसी मुख्य सड़कों तक की बजरी उखड़ने लगी है।

शुक्रवार शाम 5:30 बजे से रात 8:30 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। करीब 3 घंटे में ही बादल रिकॉर्ड 56.4 मिमी बरस गए। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। मरीन ड्राइव की सड़क पर बाइक-स्कूटी बंद होने लगीं। कानपुर हाईवे और विधानसभा के पास स्थित विधायक निवास दारुलशफा में पानी भर गया।

बरसात से मरीन ड्राइव में हुए जलभराव में फंसे युवकों ने कहा कि लखनऊ जैसे VIP शहर तालाब बन गया तो क्या ही कहा जाए। बता दें कि शुक्रवार को दिनभर में 58.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। इससे पहले रिकॉर्ड बारिश 15 अगस्त को हुई थी। उस दिन 24 घंटे में 40.9 मिमी बारिश हुई थी।

3 तस्वीरें देखिए-

मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

शुक्रवार शाम शहर में जोरदार बारिश हुई। शाम को अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास कानपुर रोड पर बारिश के दौरान वाहन कम हो गए।

- कॉपी लिंक

मरीन ड्राइव पर निखिल कुमार की भी स्कूटी बंद हो गई। वह किक मारते दिखे। उनसे परेशानी पूछी गई तो उन्होंने कहा- सरकार को कुछ कहने लायक नहीं है। बड़े आदमी तो कार से निकल जाते हैं। उन्हें भी कोई परेशानी नहीं है। यह बताते हुए निखिल लगातार स्कूटी की किक मारते रहे।

- कॉपी लिंक

रात में मरीन ड्राइव पर जलभराव में बाइक-स्कूटी बंद होने लगीं। युवक संदीप यादव की भी स्कूटी बंद हो गई। उन्होंने कहा- शासन-प्रशासन व्यवस्था नहीं कर पाया। लखनऊ जैसा VIP शहर तालाब बन गया तो क्या कहा जाए।

- कॉपी लिंक

बारिश सीजन में अयोध्या रोड की मरम्मत की गई। बराबर बारिश होने के बावजूद सड़क की बजरी उखड़ने लगी है।

- कॉपी लिंक

22 अगस्त : घने बादल छाए रहेंगे, रुक-रुक कर तेज बारिश की संभावना।

23 अगस्त : बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

24 अगस्त : बादल रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश के आसार।

25 अगस्त : हल्की धूप-छांव के बीच कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

26 अगस्त : मौसम साफ होने लगेगा, हल्की बारिश संभव।

- कॉपी लिंक

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और हरियाणा के ऊपर हवा का दबाव (सिस्टम) बना हुआ है।

मानसून की रेखा यूपी के कानपुर, मेरठ और आसपास से होकर गुजर रही है। इसी वजह से लखनऊ समेत मध्य यूपी में अचानक तेज बारिश और गरज-चमक देखने को मिल रही है। बारिश का यह सिस्टम अब पूर्व की तरफ बढ़ रहा है।

पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र के दक्षिणी हिस्सों में तेज से भारी बारिश होने के पूरे आसार हैं। इसके बाद राज्य में पछुआ (पश्चिमी) हवाएं चलने लगेंगी, जिससे बारिश का दौर धीरे-धीरे थमने लगेगा और मौसम साफ होने लगेगा।

- कॉपी लिंक

इस सीजन में लखनऊ में अब तक 409.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 463.7 मिमी से 12% कम है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश 21 अगस्त को 58.7 मिमी हुई। इससे पहले 15 अगस्त को हुई थी। उस दिन बादल 40.9 मिमी बरसे थे।

- कॉपी लिंक

आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। शुक्रवार को दिन का तापमान 35.5 डिग्री और रात का 27.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। हवा में नमी 91% तक पहुंच गई थी।

- कॉपी लिंक

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में आज भी बारिश होती रहेगी। दिन में बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश हो सकती है। रुक-रुककर गरज-चमक के साथ बारिश की तेज बौछारें पड़ती रहेंगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें