होमराजनीतियूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा सुरक्षा कदम, अखिलेश यादव समेत 52 नेताओं को दी जाएगी बुलेटप्रूफ जैकेट
राजनीति

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा सुरक्षा कदम, अखिलेश यादव समेत 52 नेताओं को दी जाएगी बुलेटप्रूफ जैकेट

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रमुख नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के 52 नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदी गई हैं। इस सूची में मुख्…

Bharat Samachar के अनुसार22 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा सुरक्षा कदम, अखिलेश यादव समेत 52 नेताओं को दी जाएगी बुलेटप्रूफ जैकेट

सौजन्य से:- Bharat Samachar

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रमुख नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के 52 नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदी गई हैं। इस सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

कई मंत्रियों और प्रमुख नेताओं को मिलेगा सुरक्षा कवच

बुलेटप्रूफ जैकेट पाने वाले नेताओं में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का नाम शामिल है।

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेताओं संगीत सोम और सुरेश राणा को भी बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रदेश के 11 कैबिनेट मंत्री भी इस सूची में शामिल हैं।

दो चरणों में दी जाएंगी जैकेट

सुरक्षा मुख्यालय के अनुसार 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 8 नेताओं को जैकेट दी जाएगी, जबकि दूसरे चरण में 44 नेताओं को इसका लाभ मिलेगा।

एक बुलेटप्रूफ जैकेट की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि सरकार की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन सुरक्षा इनपुट और खतरे के आकलन के आधार पर यह फैसला लिया गया है।

खतरे के स्तर के आधार पर तय होती है सुरक्षा

उत्तर प्रदेश में नेताओं को Y से लेकर Z+ श्रेणी तक की सुरक्षा मिली हुई है। सुरक्षा व्यवस्था में Z श्रेणी के लोगों को बुलेटप्रूफ जैकेट देना जरूरी माना जाता है, जबकि Y श्रेणी के लोगों को खतरे के आकलन के आधार पर यह सुविधा दी जाती है।

प्रदेश में करीब 98 नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों को अलग-अलग सुरक्षा श्रेणियां मिली हुई हैं। इनमें से 52 लोगों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट की व्यवस्था की गई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें