सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत
सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत समाजवादी पार्टी ने वाराणसी की 6 विधानसभा सीट पर PDA जन पंचायत का आयोजन कर दिया है. समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया है.…

सौजन्य से:- ABP News
सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत
समाजवादी पार्टी ने वाराणसी की 6 विधानसभा सीट पर PDA जन पंचायत का आयोजन कर दिया है. समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अब कुछ ही महीने शेष हैं और चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों ने अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में प्रदेश की सियासत का सबसे बड़ा केंद्र माने जाने वाले वाराणसी के 8 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी, इंडिया गठबंधन और बसपा की तैयारी पर सबकी नजर है.
एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सियासी दल समाजवादी पार्टी ने जनपद की 6 विधानसभा सीट पर PDA जन पंचायत का आयोजन कर दिया है. इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया गया है.
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
समाजवादी पार्टी का 6 विधानसभा सीट पर PDA जन पंचायत
जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी की ओर से वाराणसी की 6 विधानसभा सीट पर PDA जन पंचायत का आयोजन किया जा चुका है. इन विधानसभा सीट में शिवपुर, पिंड्रा, अजगरा, सेवापुरी, रोहनिया और वाराणसी कैंट विधानसभा शामिल है, जहां पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया जा चुका है.
समाजवादी पार्टी-कांग्रेस ने शुरू की चुनावी तैयारियां
कांग्रेस पार्टी की तरफ से जहां 8 विधानसभा सीट में आधे पर दावेदारी का दावा किया गया है. वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने जनपद की सभी आठ विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. पीडीए पंचायत में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं. किस तरह से बूथ से लेकर विधानसभा तक लोगों से संपर्क साधा जाए और उसे वोट में तब्दील किया जाए, इसको लेकर चर्चा हुई.
PDA वालों के घर पहुंचेगी समाजवादी पार्टी
इस संबंध में समाजवादी पार्टी पदाधिकारी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, बहुत जल्द वाराणसी के विधानसभा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी PDA वालों के घर तक जाएंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे.उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे राजनीतिक हलचलें बढ़ने लगी हैं.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में 3 घंटे में रिकॉर्ड 56.4 मिमी बारिश: लोग बोले- VIP शहर तालाब बन गया; सड़कों पर पानी भरा, बजरी उखड़ने लगी - Lucknow News

योगी सरकार 52 नेताओं को देगी बुलेटप्रूफ जैकेट, अखिलेश-स्वतंत्र देव का नाम शामिल

ओबीसी बेटियों की शादी का सहारा बनी योगी सरकार: 30,466 लाभार्थियों के खाते में पहुंचे 60.93 करोड़ रुपए; 1.05 लाख परिवारों को लाभ देने का लक्ष्य


