होमविकासप्रयागराज में सुबह से रिमझिम बारिश के बाद बादल छाए: शाम तक तेज बारिश का अलर्ट, नदियों का जलस्तर बढ़ा - Prayagraj (Allahabad) News
विकास

प्रयागराज में सुबह से रिमझिम बारिश के बाद बादल छाए: शाम तक तेज बारिश का अलर्ट, नदियों का जलस्तर बढ़ा - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Weather Alert | Heavy Rain Forecast & Rising River Water Levels प्रयागराज में सुबह से रिमझिम बारिश के बाद बादल छाए:शाम तक तेज बारिश का अलर्ट, नदियों का जलस्तर…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 अगस्त 2026 को 06:55 am बजे
प्रयागराज में सुबह से रिमझिम बारिश के बाद बादल छाए:  शाम तक तेज बारिश का अलर्ट, नदियों का जलस्तर बढ़ा - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Prayagraj Weather Alert | Heavy Rain Forecast & Rising River Water Levels

प्रयागराज में सुबह से रिमझिम बारिश के बाद बादल छाए:शाम तक तेज बारिश का अलर्ट, नदियों का जलस्तर बढ़ा

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में शनिवार सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने शाम तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिन में मौसम बदलने के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा और धूप भी निकली थी। देर रात गरज-चमक के साथ मौसम अचानक बदल गया। रात में हल्की बारिश हुई। इसके बाद शनिवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है।

शाम तक तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पिछले करीब चार सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ होने से लोगों को कुछ राहत मिली थी। हालांकि अब फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है।

नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा

बारिश के साथ प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 38 सेंटीमीटर और गंगा का 38 सेंटीमीटर बढ़ा है। नदी किनारे के इलाकों में पानी पहुंचने लगा है।

घाटों के आसपास की कई सड़कें पानी में डूब गई हैं। कई जगह नाले भी चोक हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में धीरे-धीरे पानी बस्तियों की ओर बढ़ रहा है। हालांकि फिलहाल शहर में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन नदी किनारे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन और बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को जलस्तर पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें