होमपर्यटनगोरखपुर-दिल्ली स्पेशल अब 27 से अमृत भारत एक्सप्रेस बनकर चलेगी
पर्यटन

गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल अब 27 से अमृत भारत एक्सप्रेस बनकर चलेगी

गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल अब 27 से अमृत भारत एक्सप्रेस बनकर चलेगी पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन को नियमित अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने की घोषणा की। ट्रेन 27 अगस्त से चलेगी, ज…

Hindustan के अनुसार18 अगस्त 2026 को 09:55 pm बजे
गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल अब 27 से अमृत भारत एक्सप्रेस बनकर चलेगी

सौजन्य से:- Hindustan

गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल अब 27 से अमृत भारत एक्सप्रेस बनकर चलेगी

पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन को नियमित अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने की घोषणा की। ट्रेन 27 अगस्त से चलेगी, जिससे बरेली के यात्रियों को यात्रा में आसानी होगी। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलेगी और वापसी में शुक्रवार को दिल्ली से 2 बजे रवाना होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे (05057/05058) गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन को अब नियमित (15095/15096) गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। ट्रेन का संचालन 27 अगस्त से शुरू होगा। बरेली के यात्रियों को भी दिल्ली और गोरखपुर जाना आसान होगा। (15095) गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:59 बजे बरेली आएगी। दो मिनट ठहराव के बाद 8:01 बजे रवाना होगी। मुरादाबाद से 9:20 बजे, गाजियाबाद 11:44 बजे छूटकर दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।वापसी में (15096) दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर 2 बजे चलेगी। ट्रेन शाम 7:23 बजे बरेली पहुंचेगी।

7:25 बजे गोरखपुर को रवाना होगी। सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए अमृत भारत अगले दिन सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें