देश के लिए मेडल जीतने वाले 500 युवाओं को नौकरी; CM योगी का ऐलान, कहा- माफिया प्रवृति सबसे बड़ी दुश्मन
सीएम योगी ने क्या कहा? गोरखनाथ मंदिर के दंगल कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 12 वर्ष में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। बदलाव हरेक क्षेत्र में हुआ है। खेल और खेल संस्कृति के क्षेत्र में भी वह पर…

सौजन्य से:- Navbharat Times
सीएम योगी ने क्या कहा?
गोरखनाथ मंदिर के दंगल कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 12 वर्ष में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। बदलाव हरेक क्षेत्र में हुआ है। खेल और खेल संस्कृति के क्षेत्र में भी वह परिवर्तन दिख रहा है। युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, विधायक खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण लीग के माध्यम से गांव तक खेल के माहौल को बढ़ाया जा रहा है। नई-नई प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इसका असर दिख रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स में आपने देखा होगा, भारत के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चौथा स्थान हासिल किया।सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के भी 9 खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया। उनमें से तीन खिलाड़ी मेडल प्राप्त किए हैं। एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल यूपी से जुड़े खिलाड़ियों ने देश के लिए प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने खेल की नीति को स्पष्ट किया है। खेल के लिए जो भी लड़का-लड़की, युवा, छात्र अपना समय देगा, देश के लिए मेडल जीतेगा, हम उसको सीधे नौकरी देंगे।
नौकरी का नियम स्पष्ट
सीएम योगी ने कहा कि हमारी स्पष्ट नीति का परिणाम है कि हमारी सरकार ने अब तक 500 से अधिक नौकरी दी है। खेल विभाग में सहायक निदेशक से लेकर डिप्टी एसपी तक का पद हमने खेल में मेडल जीतने वाले नौजवानों को दिए हैं। किसी ने हॉकी, किसी ने कुश्ती तो किसी ने कबड्डी या अन्य खेल में मेडल जीते हैं। उन्हें हमने नौकरी दी है। सीएम ने इस मौके पर कहा कि अगले एक महीने के अंदर दोबारा यूपी के 500 खेल में मेडल प्राप्त करने वाले नौजवानों को यूपी पुलिस और अलग-अलग विभागों में नौकरी देने जा रहे हैं।सीएम योगी ने कहा कि खिलाड़ी अगर खुद को ओलंपिक के लिए तैयार करते हैं और मेडल जीतते हैं तो उन्हें सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलेगा। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 6 करोड रुपये खिलाड़ी को यूपी सरकार की तरफ से दी जाती है। सिल्वर मेडल जीतने पर चार करोड़ और बांज मेडल जीतने पर 2 करोड रुपये की राशि देते हैं। ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सरकार 10 लाख रुपये देती है। कॉमनवेल्थ और एशियाड में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। नेशनल गेम्स के लिए भी हम उन्हें फैसिलिटेट करते हैं।
माफिया प्रवृति पर बड़ा हमला
सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों में माफियाओं को बढ़ावा देने पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि युवा कभी भी विपक्षी दलों के एजेंडे में नहीं रहा है। ये लोग केवल आपका दुरुपयोग करना चाहते हैं। जब ये लोग सत्ता में थे तो आपके हितों के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। कुछ माफिया की गिरफ्त में डाल दिया। सीएम ने कहा कि युवा शक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन है माफिया प्रवृत्ति। शिक्षा माफिया हो या फिर पेशेवर माफिया, ड्रग माफिया हो या किसी भी फील्ड का माफिया, अगर वह माफिया प्रवृत्ति बढ़ेगी तो युवा शक्ति की सबसे ज्यादा क्षति पहुंचेगी।निजी एकेडमी को संदेश
सीएम योगी ने कहा कि गाजीपुर में खेल की संस्कृति को लोगों ने काफी अच्छे तरीके से विकसित किया है। आप सोचिए, ओलंपिक में मेडल हासिल करने वाले दो खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल गाजीपुर के ही एक निजी स्टेडियम से निकले हैं। सीएम योगी ने इस मौके पर घोषणा कि अगर कोई निजी स्टेडियम का निर्माण करता है या खेल के लिए खिलाड़ियों को तैयार करता है, तो सरकार उन्हें मदद करेगी। अखाड़ों, निजी एकेडमी चलाने के लिए सरकार से भी उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी। ये लोग युवाओं को तरसते का काम कर रहे हैं।कुश्ती के क्षेत्र में काम करने वाले उस्तादों को सीएम योगी ने आगे आने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि मैं सरकार से इन उस्तादों के रजिस्ट्रेशन करवाने का आह्वान करता हूं। उनके लिए अखाड़े का निर्माण हो। मिट्टी से लेकर मैट बिछाने तक में उन्हें सहायता दी जाए। उन्हें इस प्रकार से सहायता मिले, जिससे खिलाड़ियों को वे प्रोत्साहित कर पाएं। इससे रेसलिंग के क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ेगा। सीएम योगी ने कहा कि जल्द सरकार यूपी की युवा नीति को लाने जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

चलती ट्रेन में महिला से सोने के आभूषण चुराने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को इरोड में गिरफ्तार किया गया

मिसाइलें दुबई में गिरीं, चिल्लाहट यहां नेताओं के घरों पर मची; CM योगी ने विरोधियों पर साधा निशाना

UP: लखनऊ में लोहे की जंजीर से दरोगा को मारा, 24 पर मुकदमा, 197 भैंसें उठवाईं; मेयर बोलीं- इलाका साफ कर देंगे


