होमधर्म-आस्थाभारत-जापान की साझेदारी से यूपी में बढ़ेगा निवेश और रोजगार, बोले CM योगी
धर्म-आस्था

भारत-जापान की साझेदारी से यूपी में बढ़ेगा निवेश और रोजगार, बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी उद्योगपतियों के साथ द्विपक्षीय वार्…

AajTak के अनुसार18 अगस्त 2026 को 09:55 pm बजे
भारत-जापान की साझेदारी से यूपी में बढ़ेगा निवेश और रोजगार, बोले CM योगी

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी उद्योगपतियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता का दौर शुरू किया है. दिल्ली के ताज होटल में आयोजित इंडिया-जापान बिजनेस कॉन्क्लेव के मंच से सीएम योगी ने जापानी कंपनियों को यूपी में निवेश का न्योता दिया.

यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में 200 से ज्यादा जापानी सीईओ और कारोबारी नेताओं का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा है.

सीएम योगी ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों से भारत और जापान के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं.

रोजगार के नए अवसरों में बदलने पर जोर

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, ग्रीन टेक्नोलॉजी और हाइड्रोजन एनर्जी जैसे सेक्टरों में निवेश की असीम संभावनाएं हैं. हमारी सरकार जापानी निवेशकों को जमीन पर परियोजनाएं उतारने में हर मुमकिन सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है.'

उन्होंने आगे भारत-जापान साझेदारी को यूपी में निवेश और रोजगार के नए अवसरों में बदलने पर जोर दिया.

गवर्नर कोटारो नागासाकी ने भी यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के मुताबिक माहौल की तारीफ करते हुए स्वच्छ ऊर्जा, कौशल विकास और पर्यटन में गहरी दिलचस्पी जताई.

Advertisement

दिग्गज केंद्रीय और राज्य मंत्रियों की रही मौजूदगी

जापानी प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आयोजित वेलकम डिनर से इस पांच दिवसीय 'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026' की शुरुआत हुई. इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, मंत्री एके शर्मा और मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: UP-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 10 हजार युवाओं को रोजगार, बनेगी 500 एकड़ की 'जापानी सिटी'

21 अगस्त को लखनऊ में होगी मुख्य 'इन्वेस्टमेंट मीट'

इन्वेस्ट यूपी की ओर से 18 से 23 अगस्त तक आयोजित ये कार्यक्रम नई दिल्ली, लखनऊ, आगरा, ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में आयोजित हो रहा है. 19 अगस्त को दिल्ली में मैराथन बैठकों का दौर होगा. 21 अगस्त को लखनऊ में मुख्य 'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026' का आयोजन होगा. यहां G2B और B2B सेशन होंगे.

वहीं 22 अगस्त को जापानी प्रतिनिधिमंडल वाराणसी का दौरा करेगा और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेगा.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें