सीएम योगी की कोटेदारों को सौगात, 90 से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति क्विंटल किया लाभांश
सीएम योगी ने इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली की शुरुआत की। सीएम ने कोटेदारों के लिए लाभांश प्रति क्विंटल 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये किया। लखनऊः सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन म…

सौजन्य से:- Navbharat Times
सीएम योगी ने इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली की शुरुआत की। सीएम ने कोटेदारों के लिए लाभांश प्रति क्विंटल 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये किया।
लखनऊः सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में 'सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलिवरी' के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली की शुरुआत की।
सीएम ने 78 हजार से अधिक कोटेदारों को लाभांश बढ़ोतरी का भी उपहार दिया। अब लाभांश प्रति क्विंटल 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये हो गया है। सीएम ने कहा कि हमने 25 रुपये और बढ़ाने के लिए भी केंद्र को पत्र लिखा है।
सीएम ने विपक्ष पर बोला हमला
सीएम योगी ने कोटेदारों से कहा कि साल 2017 में भी आप मेहनत करते थे, लेकिन शासन राशन नहीं भेजता था। गाली आपको खानी पड़ती थी। उनकी लूट का खमियाजा आपको भुगतना पड़ता था। पाप कोई करता था, भुक्तभोगी कोई और होता था। उस समय सत्तासीन लोगों की नीयत में खोट था। उनके भ्रष्ट आचरण की आंच से चाहकर भी आप स्वयं को बचा नहीं सकते थे, अब डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की धारणा बदल दी है।
'अब शिकायतें नहीं'
योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कुछ कर नहीं पाए, वे आरोप-प्रत्यारोप लगाते है। हम पारदर्शिता लाए तो अब गांव में लोग आपका सम्मान भी करते है। हर राशन की दुकान को अन्नपूर्णा भवन के रूप में निर्मित किया जा रहा है। यहां 39 तरह के आइटम बिक सकेंगे। 2017 में जनता दर्शन में यदि हजार प्रार्थनापत्र आते थे तो उनमें से लगभग 300 राशन से शिकायतो के होते थे, पर अब राशन वितरण की एक भी शिकायत नहीं आती है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

देश के लिए मेडल जीतने वाले 500 युवाओं को नौकरी; CM योगी का ऐलान, कहा- माफिया प्रवृति सबसे बड़ी दुश्मन

चलती ट्रेन में महिला से सोने के आभूषण चुराने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को इरोड में गिरफ्तार किया गया

मिसाइलें दुबई में गिरीं, चिल्लाहट यहां नेताओं के घरों पर मची; CM योगी ने विरोधियों पर साधा निशाना


