रांची में खराब मौसम के चलते हवाई सेवा प्रभावित, वाराणसी और लखनऊ में उतरीं इंडिगो की 4 फ्लाइट - ranchi bad weather diverts 4 indigo flights to varanasi lucknow
रांची में खराब मौसम के चलते हवाई सेवा प्रभावित, वाराणसी और लखनऊ में उतरीं इंडिगो की 4 फ्लाइट रांची में खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण चार इंडिगो विमानों को वाराणसी और लखनऊ हवाईअड्डों पर उतारा गया, जिससे यात्रियों को भ…

सौजन्य से:- Jagran
रांची में खराब मौसम के चलते हवाई सेवा प्रभावित, वाराणसी और लखनऊ में उतरीं इंडिगो की 4 फ्लाइट
रांची में खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण चार इंडिगो विमानों को वाराणसी और लखनऊ हवाईअड्डों पर उतारा गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
HighLights
- रांची में खराब मौसम से चार इंडिगो विमान डायवर्ट हुए।
- वाराणसी और लखनऊ हवाईअड्डों पर विमानों को उतारा गया।
- यात्रियों को असुविधा हुई, कुछ को सड़क मार्ग से भेजा गया।
जागरण टीम, लखनऊ। रांची में खराब मौसम और लगातार बारिश का असर विमान सेवाओं पर पड़ा। रांची जाने वाले चार इंडिगो विमानों को वाराणसी और लखनऊ हवाईअड्डों पर उतारना पड़ा। इनमें पुणे और दिल्ली से रांची जा रहे दो विमान शुक्रवार को वाराणसी डायवर्ट किए गए, जबकि गुरुवार रात बेंगलुरु और दिल्ली से रांची जा रहे दो विमान लखनऊ में उतरे।
इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुणे से रांची जा रहा इंडिगो का विमान 6ई 6484 सुबह करीब 9:15 बजे 163 यात्रियों और सात क्रू सदस्यों के साथ वाराणसी पहुंचा। एटीसी की अनुमति के बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को उतारकर उनका सामान सौंप दिया गया और आगे की यात्रा के लिए कनेक्टिंग विमान व अन्य परिवहन की व्यवस्था की गई।
विमान में एक शव भी था। यात्रियों को सड़क मार्ग से रांची भेजा गया, जबकि शव विमान में ही रखा गया। विमान पुणे लौटकर अगले दिन शव लेकर रांची जाएगा। दिल्ली से रांची जा रहा 6ई 6370 सुबह करीब 10:15 बजे 216 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों के साथ वाराणसी पहुंचा।
पुणे से रांची जा रहे विमान में रखा था एक शव
इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा भी सवार थे। विमान दोपहर करीब 12:40 बजे रांची के लिए रवाना हुआ। 216 यात्रियों में 64 ने वाराणसी में उतरने का विकल्प चुना, जबकि बाकी यात्री रांची चले गए।
पुणे से रांची जा रहे विमान में एक शव भी था। खराब मौसम के कारण विमान वाराणसी डायवर्ट होने के बाद यात्रियों को सड़क मार्ग से रांची भेज दिया गया, लेकिन शव विमान में ही रहा। विमान अब पुणे लौटेगा और अगले दिन शव को लेकर रांची पहुंचेगा।
वहीं, लखनऊ में गुरुवार रात बेंगलुरु से रांची जा रहा इंडिगो का विमान 6ई 221 रात 9:45 बजे उतरा और 11:30 बजे दिल्ली लौट गया। दिल्ली से रांची जा रहा 6ई 5023 रात 10:20 बजे लखनऊ पहुंचा। इसे वहीं निरस्त कर यात्रियों को होटल में ठहराया गया। शुक्रवार को यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में इस योजना की सफलता के पीछे अमित शाह का हाथ? CM योगी बताया 2017 का किस्सा

UPITS-2026: पहले दिन UPEIDA स्टॉल पर पहुंचे CM योगी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, निवेश अवसरों की मिली जानकारी

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का भव्य शुभारंभ, अमित शाह और सीएम योगी ने किया उद्घाटन - upits 2026 amit shah to inaugurate greater noida trade show


