यूपी के इस जिले में आज डिग्री कॉलेज भी बंद, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी के इस जिले में आज डिग्री कॉलेज भी बंद, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लिया फैसला बरेली में स्कूल के बाद अब सभी डिग्री कॉलेजों को भी बंद रखने का आदेश आया है। दरअसल, बीते 24 घंटों में क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में झमा…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी के इस जिले में आज डिग्री कॉलेज भी बंद, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
बरेली में स्कूल के बाद अब सभी डिग्री कॉलेजों को भी बंद रखने का आदेश आया है। दरअसल, बीते 24 घंटों में क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने जिले में आज और कल भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
School-College closed: यूपी में भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। इसी क्रम में बरेली में स्कूल के बाद अब सभी डिग्री कॉलेजों को भी बंद रखने का आदेश आया है। दरअसल बीते 24 घंटों में क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बरेली के उच्च शिक्षा अधिकारी ने लेटर जारी किया है। जिसमें लिखा है कि जिले में अत्यधिक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत जारी रेड वार्निग के तहत जिलाधिकारी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को आज 26 सितंबर को बंद रखने का आदेश दिया है। बता दें कि इससे पहले 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश थे।
इन जिलों में भी बंद रहेंगे स्कूल
बरेली, लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में पिछले 48 घंटों से रुक रुककर हो रही बारिश हो रही है। जिसके चलते कई इलाकों जलभराव हो गया है। वहीं, भारी बारिश के चलते बदायूं, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, हमीरपुर, बांदा, मऊ, सोनभद्र, चित्रकूट, कन्नौज, इटावा, मिर्जापुर, बहराइच और पीलीभीत में आठवीं तक स्कूल बंद रखने के आदेश हैं। जबकि लखनऊ, बिजनौर, गोंडा , सुल्तानपुर, कानपुर और प्रयागराज में 12वीं तक के स्कूल आज बंद रहेंगे। स्कूल बंद रखने का यह निर्देश जिले के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। डीएम ने सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यूपी में आज और कल भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम प्रभावित रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी में 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश, जबकि 27 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। वइसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आज और कल तक भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
बरेली में रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग ने बरेली में 27 सितंबर तक रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार को जिले में भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आने का पूर्वानुमान है। पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है।
एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जन-धन हानि की संभावना को न्यूनतम रखने के लिए राजस्व, पुलिस, नगर निकाय, विकास खंड और सभी आपातकालीन सेवाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने मोबाइल फोन को 24 घंटे ऑन रखेंगे। बिजली, लोक निर्माण, सिंचाई, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Amit Shah says defence corridor replacing ‘katta’ industry in Uttar Pradesh

वेसल लेकर यूपी आया 308 पहियों वाला ट्रक देखने उमड़ी भीड़, हाइवे पर साइनेज-बोर्ड हटा रहा NHAI

Karnal News: मुक्केबाजी में बीएसएफ की तमन्ना ने यूपी की राशि को हराया


