आज का मौसम 24 अगस्तः यूपी से बंगाल तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं
आज का मौसम 24 अगस्तः यूपी से बंगाल तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्ता…

सौजन्य से:- Hindustan
आज का मौसम 24 अगस्तः यूपी से बंगाल तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।
उत्तर और पश्चिम भारत के साथ ही पूर्वोत्तर में मॉनसून का पूरा असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार यानी 24 अगस्त को बी कम से कम 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से पेड़ भी गिर सकते हैं। हिमालयी राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है और भूस्खलन की आशंका जताई गई है।
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और तूफान की संभावनओं के बीच मछुआरों को गहरे समंदर में ना जाने की सलाह दी गई है। इके साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस वजह से पर्यटकों को सावधान किया गया है। इन राज्यों में बिजली भी गिरने की आशंका है। ऐसे में बिना किसी जरूरी काम के बाहर निकलने और पेड़ के निचे खड़े होने से सावधान किया गया है।
दिल्ली में आंधी के साथ बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 24 अगस्त को राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी में मध्यम बारिश काअनुमान लगाया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश की फुहार की वजह से लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज, बिजनौर, महोबा, ललितपुर, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, कानपुर, सोनभद्र, मथुरा, मुरादाबाद, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, बस्ती में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। बिहार की बात करें तो राजदानी पटना, गया, सारण, जहानाबाद, भोजपुर, पश्चिमी चंपारण, लखीसरया, किशनगंज, दरभंगा, बक्सर, बेगूसराय, सिवान, वैशाली, सुपौल में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट
राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, जालौर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर, चुरू, उदयपुर, श्रीगंगानगर, राजमंद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हवाओँ की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मध्य प्रदेश के मंदसौर, बोपाल, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, छतरपुर, दतिया, रीवा इंदौर, नरसिंहपुर, शिवपुरी, सिवनी, सीधी, धार, अशोकनगर, मालवा और रतलाम में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
पहाड़ों का मौसम
उत्तराखंड में हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, ऊना, सोलन, लाहौल स्पीति, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, सिरमौर और किन्नौर में भारी बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


