प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल Rahul Gandhi: प्रयागराज में 8 अगस्त को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ़ हो गया है. केपी ट्रस्ट ने शर्तों के साथ दोबा…

सौजन्य से:- ABP News
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
Rahul Gandhi: प्रयागराज में 8 अगस्त को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ़ हो गया है. केपी ट्रस्ट ने शर्तों के साथ दोबारा केपी ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति प्रदान कर दी है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज में होने वाले छात्रों के साथ संवाद के कार्यक्रम का रास्ता साफ हो गया है. 'छात्रों की गूंज' नाम से ये कार्यक्रम 8 अगस्त को होना है. जिसके बाद केपी ट्रस्ट ने कार्यक्रम स्थल की अनुमति निरस्त करने का आदेश को रद्द कर दिया है. इससे पहले हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए केपी ग्राउंड की अनुमति रद्द कर दी गई थी.
केपी ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने अब शर्तों के साथ दोबारा केपी ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति प्रदान कर दी है. ट्रस्ट ने जिला प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति के आधार पर कार्यक्रम की इजाज़त दी है. केपी ट्रस्ट ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी निर्धारित शर्तों के अधीन आगे की कार्यवाही कर सकती है.
राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ
ट्रस्ट से अनुमति मिलने के बाद अब राहुल गांधी का कार्यक्रम शनिवार 8 अगस्त को केपी ग्राउंड में हो सकेगा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कायस्थ पाठशाला यानी केपी ट्रस्ट को लिखित आश्वासन दिया है कि वो ट्रस्ट के खेल मैदान और प्रांगण की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. ग्राउंड के उतने ही हिस्से का प्रयोग करेंगे जिससे किसी छात्र के खेल कूद में कोई व्यवधान न हो.
अजय राय ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट या किसी अन्य न्यायालय के आदेशों की अवहेलना नहीं करेंगे. स्कूल प्रांगण का किसी भी रूप में उपयोग नहीं किया जाएगा और कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से अगर खेल मैदान को कोई नुकसान हुआ तो उसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.
केपी ट्रस्ट ने दी कार्यक्रम की इजाजत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि छात्रों से संवाद का कार्यक्रम व्यावसायिक नहीं है. इससे इलाहाबाद हाईकोर्ट के 14 अगस्त 2025 के आदेश की भी अवहेलना नहीं होगी. अनुमति दोबारा दिए जाने की शर्त पर ट्रस्ट से मुआवजे की मांग का पत्र भी कांग्रेस ने वापस ले लिया है.
बता दें कि इससे पहले केपी ट्रस्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति को निरस्त कर दिया था. जिसके बाद इसे लेकर जमकर सियासत देखने को मिली थी. अजय राय ने इसके पीछे सरकार का दबाव बताया और दावा किया था कि राहुल गांधी का कार्यक्रम हर हाल में होगा.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में वेन्यू विवाद पर यू-टर्न... कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने दी राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को सशर्त मंजूरी

योगी ने बुनकरों को दिए पुरस्कार, टेक्सटाइल पार्क की घोषणा

यूपी सरकार का युवाओं पर फोकस: स्वतंत्र राज्य युवा आयोग का होगा गठन, एकीकृत युवा पॉलिसी तैयार होगी


