होमक्राइमयूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी; 40 साल से फरार मानव तस्कर गिरफ्तार
क्राइम

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी; 40 साल से फरार मानव तस्कर गिरफ्तार

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी; 40 साल से फरार मानव तस्कर गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार पर दो युवतियों का अपहरण कर बेचने का आरोप, पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 7, 2026 at 10:3…

ETV Bharat के अनुसार7 अगस्त 2026 को 05:18 am बजे
यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी; 40 साल से फरार मानव तस्कर गिरफ्तार

सौजन्य से:- ETV Bharat

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी; 40 साल से फरार मानव तस्कर गिरफ्तार

आरोपी प्रदीप कुमार पर दो युवतियों का अपहरण कर बेचने का आरोप, पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 7, 2026 at 10:35 AM IST

कानपुर: कानपुर साउथ की जूही पुलिस ने तीन किशोरियों का अपहरण कर उन्हें बेचने के मामले में 40 साल से फरार चल रहे सजायाफ्ता आरोपी को गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर जूही थाने से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित कच्ची बस्ती में रह रहा था. जबकि पुलिस लंबे समय से उसे लखनऊ समेत कई जिलों में तलाश रही थी.

जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि साल 1984 में साईपुरवा कच्ची मड़ैया में रहने वाले प्रदीप कुमार ने इलाके की दो युवतियों को जिनमें एक 13 वर्षीय और एक 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उन्हें बेच दिया था. पुलिस ने उस समय आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया था. बाद में अदालत ने प्रदीप, उसकी पत्नी राजकुमारी और एक मकान मालकिन को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी.

सजा के खिलाफ प्रदीप ने साल 1987 में हाईकोर्ट में अपील की और जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया. उसके खिलाफ कई वारंट जारी हुए, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा. इस बीच उसकी पत्नी की साल 2024 में मृत्यु हो गई, जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी पुलिस को मिल चुका है. अपहृत दो किशोरियों में से एक की भी अब मृत्यु हो चुकी है.

हाल ही में हाईकोर्ट ने इस पुराने मामले में सख्ती दिखाते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नर से जवाब तलब किया था. सात अगस्त तक रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश के बाद जूही पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी. करीब दो महीने तक चले अभियान के दौरान पुलिस को आरोपी का वोटर आईडी मिला. चुनाव आयोग के रिकॉर्ड से एपिक नंबर और परिवार की जानकारी जुटाई गई. बीएलओ की मदद से एक रिश्तेदार तक पहुंच बनाई गई, जिसकी सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: कानपुर: रेस्टोरेंट में युवक पर दबंगों का हमला; मोबाइल छीनकर लोहे की रॉड से पीटा, 5 नामजद समेत 12 युवकों पर केस

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें