24 घंटे में 1.06 मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर: प्रयागराज में बाढ़ के खतरे का अलर्ट, कई इलाकों में घरों के बाहर पहुंचा पानी - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Flood Alert | Ganga Water Level Rises In Fafamau 24 घंटे में 1.06 मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर:प्रयागराज में बाढ़ के खतरे का अलर्ट, कई इलाकों में घरों के बाहर पहुं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Flood Alert | Ganga Water Level Rises In Fafamau
24 घंटे में 1.06 मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर:प्रयागराज में बाढ़ के खतरे का अलर्ट, कई इलाकों में घरों के बाहर पहुंचा पानी
- कॉपी लिंक
गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रयागराज में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 82.62 मीटर और छतनाग में 81.68 मीटर पहुंच गया। यमुना का जलस्तर नैनी में 82.20 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 84.734 मीटर है।
फाफामऊ में गंगा का पानी खतरे के निशान से करीब 2.11 मीटर नीचे बह रहा है। पिछले 24 घंटे में फाफामऊ में सबसे ज्यादा 106 सेमी यानी 1.06 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
छतनाग में 63 सेमी, नैनी में 67 सेमी और एसटीपी बक्शी बांध पर 52 सेमी जलस्तर बढ़ा है। इस दौरान फाफामऊ में 14.6 मिमी, छतनाग में 20 मिमी और नैनी में 30.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। फिलहाल प्रशासन के मुताबिक सभी तटबंध सुरक्षित हैं।
निचले इलाकों में पहुंचा पानी
जलस्तर बढ़ने का असर अब निचले इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा, राजापुर और रसूलाबाद समेत कई इलाकों में पानी घरों के बाहर तक पहुंच गया है।
राजापुर में कई घरों के रास्ते पानी से प्रभावित हुए हैं। वहीं बघाड़ा और छोटा बघाड़ा में रहने वाले छात्र भी सतर्क हो गए हैं। स्थानीय लोगों को आशंका है कि पानी इसी रफ्तार से बढ़ा तो जल्द ही कमरों तक पहुंच सकता है। नदी किनारे की रिवर फ्रंट रोड पूरी तरह पानी में डूब गई है। नैनी स्थित प्रेरणा स्थल के यमुना घाट तक भी पानी पहुंच चुका है।
अगले 24 घंटे अहम, निचले इलाकों में अलर्ट
गंगा-यमुना के तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अगले 24 घंटे प्रयागराज के लिए अहम माने जा रहे हैं। जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में पानी और तेजी से फैल सकता है और कई नए इलाके इसकी चपेट में आ सकते हैं।
प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासन की टीमें लगातार नदी के जलस्तर और प्रभावित इलाकों की स्थिति पर नजर रख रही हैं।
बढ़ते पानी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। फिलहाल प्रयागराज में गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ के हालात की दस्तक दे दी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


