होमशिक्षा-करियरगोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का मौका, 18 पदों के लिए निकली वैकेंसी, 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू
शिक्षा-करियर

गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का मौका, 18 पदों के लिए निकली वैकेंसी, 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का मौका, 18 पदों के लिए निकली वैकेंसी, 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार कुल 18 सब्जेक्ट एक्सपर्ट की नियुक्ति होनी है. By ETV Bharat Uttar Pra…

ETV Bharat के अनुसार25 अगस्त 2026 को 03:56 pm बजे
गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का मौका, 18 पदों के लिए निकली वैकेंसी, 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

सौजन्य से:- ETV Bharat

गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का मौका, 18 पदों के लिए निकली वैकेंसी, 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार कुल 18 सब्जेक्ट एक्सपर्ट की नियुक्ति होनी है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 25, 2026 at 3:56 PM IST

गोरखपुर : दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स में सब्जेक्ट एक्सपर्ट की नियुक्ति की जाएगी. चुने गए एक्सपर्ट हर लेक्चर के हिसाब से सेवाएं देंगे. विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार कुल 18 सब्जेक्ट एक्सपर्ट की नियुक्ति होनी है. 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू होगा.

चयन अलग-अलग डिपार्टमेंट्स और कोर्स के लिए किया जाएगा. जिसमें कंप्यूटर साइंस में Bachelor of Computer Application के लिए 1, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में B.Tech (CSE-AIML), B.Tech (CSE-AI&DS), BCA (IoT), BCA (AI&ML), BCA (ML&DS), M.Tech (CSE), MCA एवं MS (AI) के लिए एक-एक, सूचना प्रौद्योगिकी में B.Tech (IT) के लिए 4, एप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज में इंजीनियरिंग इकोनॉमिक्स के लिए 1, इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं बायोस्टैटिस्टिक्स के लिए 1 और इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एंड नेचुरल साइंसेज में एग्रो फॉरेस्ट्री, क्रॉप फिजियोलॉजी एवं एग्रीकल्चरल स्टैटिस्टिक्स के लिए एक-एक विशेषज्ञ की आवश्यकता है.

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर महेंद्र सिंह ने बताया, इन पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू 31 अगस्त 2026 को आयोजित होगा. अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ नवीनतम सत्यापित फोटो और शैक्षणिक योग्यता, आयु एवं कार्यानुभव से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं स्वप्रमाणित प्रतियां लेकर साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा.

साक्षात्कार के लिए अलग से पत्र जारी नहीं किया जाएगा. साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए कोई यात्रा अथवा अन्य भत्ता देय नहीं होगा. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पारिश्रमिक विश्वविद्यालय के नियमानुसार देय होगा और इस नियुक्ति के आधार पर नियमित नियुक्ति अथवा नियमितीकरण का कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में UGC विनियम, 2018 और लागू AICTE/PCI/ICAR/NCTE मानकों का पालन किया जाएगा. निर्धारित आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://ddugu.ac.in/ पर भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें : भाजपा के 'बागी' बने कांग्रेस के सहभागी, कभी थे बीजेपी के एमएलसी, अब कांग्रेस से चुनाव लड़ने की तैयारी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें