कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली 17 ट्रेनों का बदला रूट, 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक चार ट्रेनें रद - jhansi track work 4 trains cancelled 17 diverted from kanpur
कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली 17 ट्रेनों का बदला रूट, 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक चार ट्रेनें रद झांसी स्टेशन पर 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली 17 ट्रेनों का बदला रूट, 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक चार ट्रेनें रद
झांसी स्टेशन पर 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान चार ट्रेनें रद्द रहेंगी और कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली 17 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।
HighLights
- झांसी स्टेशन पर 40 दिन चलेगा गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण कार्य।
- इस अवधि में चार प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी।
- कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली 17 ट्रेनों का मार्ग बदला गया।
जागरण संवाददाता, कानपुर। वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी पर प्लेटफार्म नंबर एक पर गिट्टी रहित ट्रैक का निर्माण 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक होगा। 40 दिन चलने वाले इस कार्य के कारण कानपुर सेंट्रल से होकर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि 17 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। चारों ट्रेनों को झांसी के बजाय दूसरे स्टेशन से चलाया जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि मार्ग परिवर्तन के कारण कानपुर से चलने वाली उद्योग नगरी सुपरफास्ट, सीतापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट, उद्योगकर्मी सुपरफास्ट व पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को झांसी के बजाय हमीरपुर रोड-ओहन-जबलपुर मध्यप्रदेश होकर चलाया जाएगा।
ग्वालियर और बीना के बीच चलने वाली कई ट्रेनों को भी गुना-रुठियाई के रास्ते निकाला जाएगा। इन ट्रेनों का बदलेगा रास्ता12174 उद्योग नगरी सुपरफास्ट और 12108 सीतापुर-एलटीटी सुपरफास्ट कानपुर सेंट्रल से झांसी के बजाय हमीरपुर रोड-ओहन-जबलपुर होकर इटारसी जाएंगी।
22583 अंत्योदय सुपरफास्ट गोविंदपुरी से कानपुर सेंट्रल होते हुए हमीरपुर रोड-ओहन-जबलपुर के रास्ते चलेगी। 12590 चर्लापल्ली-गोरखपुर, 11407 पुणे-लखनऊ और 12944 उद्योगकर्मी सुपरफास्ट भी झांसी के बजाय वैकल्पिक मार्ग से निकाली जाएंगी।
11123 ग्वालियर-बरौनी मेल और 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल झांसी की जगह इटावा होकर चलेगी। इसी तरह, 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक झांसी से निर्धारित समय से 30 मिनट देर से रवाना होगी।
यह भी पढ़ें- ट्रेनों के पार्सल कोच में अब भेजे जा सकेंगे इत्र व परफ्यूम, रेलवे बोर्ड ने नियमों में दी ढील
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- 05073 केएसआर बेंगलुरु-लालकुआं : 24 नवंबर से 29 दिसंबर तक
- 05074 लालकुआं-केएसआर बेंगलुरु: 21 नवंबर से 26 दिसंबर तक
- 07075 हैदराबाद-गोरखपुर : 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक
- 07076 गोरखपुर-हैदराबाद : 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


