रायबरेली को मिला 1500 सीटों वाला हाई-टेक ऑडिटोरियम: CM योगी 50 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण - Raebareli News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Raibareli - Yogi Adityanath Raebareli Visit | Inauguration High Tech Auditorium रायबरेली को मिला 1500 सीटों वाला हाई-टेक ऑडिटोरियम:CM योगी 50 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Raibareli
- Yogi Adityanath Raebareli Visit | Inauguration High Tech Auditorium
रायबरेली को मिला 1500 सीटों वाला हाई-टेक ऑडिटोरियम:CM योगी 50 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अगस्त को रायबरेली का दौरा करेंगे। इस दौरान वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनीमाधव बख्श सिंह की स्मृति में बने सांस्कृतिक परिसर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 50 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
यह सांस्कृतिक परिसर शहर के अमोल विहार में स्थित है। 36.09 करोड़ की लागत से निर्मित इस ऑडिटोरियम में 1500 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इसे अवध क्षेत्र के सबसे आधुनिक परिसरों में से एक माना जा रहा है। परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया गया है।
परियोजना के प्रथम चरण में 20.09 करोड़ की लागत से मुख्य ऑडिटोरियम भवन और एक डिजिटल ई-लाइब्रेरी सह रिसर्च सेंटर का निर्माण किया गया है। इस केंद्र में युवा पीढ़ी को 1857 की क्रांति और क्षेत्रीय इतिहास का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।
द्वितीय चरण में 12.00 करोड़ खर्च किए गए, जिसमें वीआईपी अतिथियों के लिए गेस्ट हाउस और खुले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए एक ओपन एयर थिएटर का निर्माण शामिल है। तृतीय चरण के तहत ₹4.00 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का डिजिटल एकॉस्टिक साउंड सिस्टम, स्टेज लाइटिंग और ऑडियो-विजुअल (ए/वी) तकनीक स्थापित की गई है। ऑडिटोरियम में 1500 दर्शकों के लिए सीटें लगाई गई हैं। परिसर में विशाल पार्किंग और आधुनिक अग्निशमन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

8th Pay Commission: क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा 8वां वेतन आयोग? क्या कहता है पिछला रिकॉर्ड - up 8th pay commission preelection implementation possible

यूपी पंचायत चुनाव समय पर क्यों नहीं… कल भी सुनवाई: हाईकोर्ट ने आज सुनी दलीलें, कई याचिकाओं को लिस्टिंग कर मांगा था जवाब - Prayagraj (Allahabad) News

यूपी के राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने नहीं उताया तीसरा प्रत्याशी, क्या है अखिलेश का नया दांव


