लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 15 किमी दूरी में सड़क धंसने से बनीं लंबी नालियां, 200 मीटर तक भरा पानी - lucknow kanpur expressway 34 days of road subsidence
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 15 किमी दूरी में सड़क धंसने से बनीं लंबी नालियां, 200 मीटर तक भरा पानी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर लगातार 34वें दिन सड़क धंसने की समस्या सामने आई है, जिससे 15 किलोमीटर तक लंबी नालियां बन गई हैं…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 15 किमी दूरी में सड़क धंसने से बनीं लंबी नालियां, 200 मीटर तक भरा पानी
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर लगातार 34वें दिन सड़क धंसने की समस्या सामने आई है, जिससे 15 किलोमीटर तक लंबी नालियां बन गई हैं और कई जगह पानी भर गया है।
HighLights
- एक्सप्रेसवे पर लगातार 34वें दिन सड़क धंसने की समस्या।
- 15 किलोमीटर तक सड़क धंसकर बनी लंबी नालियां, पानी भरा।
- निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, वाहनों के लिए खतरा बढ़ा।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर लगातार 34वें दिन सड़क धंसने की खामी मिली है। सोमवार को उन्नाव से लखनऊ जाने वाली लेन में करीब 15 किलोमीटर तक सड़क का एक हिस्सा कई जगह धंसा मिला। यह स्थिति मोइद्दीनपुर गांव के पास किमी 70.1 से पड़री के झब्बा खेड़ा गांव के पास किमी 55.2 तक आई है।
सड़क धंसने से करीब तीन मीटर चौड़ी नाली जैसी स्थिति बन गई है। बारिश का पानी इसमें भर जाने से वाहन सवारों के लिए खतरा बढ़ गया है। नेवरना गांव के पास किमी 62.7 से 62.9 तक करीब 200 मीटर सड़क पर बारिश का पानी भरा है। यहां सड़क की बजरी और गिट्टी दिखाई दे रही है।
कोरारी कला गांव के पास किमी 71.8 पर तीन दिन पहले करीब 30 मीटर धंसी सड़क की पैचिंग की गई थी। पैचिंग सड़क की सतह से ऊंची होने के कारण यहां से गुजरते समय वाहन उछल रहे हैं।
कोरारी गांव के पास किमी 64.1 पर सड़क के नीचे बरसात का पानी जाने से करीब 10 मीटर हिस्से का डामर फूलकर उखड़ने लगा है। यह स्थान उस हिस्से से करीब 50 मीटर पहले है, जहां 26 और 29 जुलाई को करीब 200 मीटर सड़क धंस गई थी। उस हिस्से को निर्माण एजेंसी पीएनसी ने तीन फीट गहराई तक खोदकर दोबारा बनाया था।
लखनऊ से उन्नाव जाने वाली लेन पर भी कोरारी खुर्द के पास किमी 70.2 और पाठकपुर तौरा के बीच किमी 61.8 पर की गई पैचिंग सड़क से ऊंची है। इससे वाहनों को झटका लग रहा है। एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को हुआ था। इसे बनाने में 4200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण में ड्रेनेज सिस्टम दे रहा धोखा, NHAI को अब IIT खडगपुर की रिपोर्ट का इंतजार - lucknow kanpur expressway drainage fails nhai awaits iit report

प्रयागराज में 24 घंटे में 73 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई मुहल्ले जलमग्न; अगले 7 दिनों तक जारी रहेगा वर्षा का दौर - prayagraj monsoon active 73mm rainfall in 24 hours several neighborhoods inundated

Rain Alert: जानें क्या है पॉकेट रेन? कानपुर में अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अलग मिजाज, कई भारी तो कहीं बूंदाबांदी - kanpur pocket rain varied rainfall patterns in different areas of kanpur heavy rain to light drizzle


