होमक्राइमकुछ सितारे आसमान में चमकते हैं, कुछ खाकी पहनकर…, यूपी पुलिस को अमिताभ बच्चन का सलाम
क्राइम

कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं, कुछ खाकी पहनकर…, यूपी पुलिस को अमिताभ बच्चन का सलाम

- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

Hindustan के अनुसार18 अगस्त 2026 को 12:55 am बजे
कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं, कुछ खाकी पहनकर…, यूपी पुलिस को अमिताभ बच्चन का सलाम

सौजन्य से:- Hindustan

- NCR

- उत्तर प्रदेश- लखनऊ

- वाराणसी

- बरेली

- मुरादाबाद

- मेरठ

- आगरा

- अलीगढ़

- प्रयागराज

- गोरखपुर

- कानपुर

- बाराबंकी

- आजमगढ़

- बलिया

- भदोही

- चंदौली

- गाजीपुर

- जौनपुर

- मऊ

- मिर्जापुर

- सोनभद्र

- बस्ती

- कुशीनगर

- देवरिया

- महाराजगंज

- संतकबीरनगर

- सिद्धार्थनगर

- बागपत

- शामली

- बिजनौर

- बुलंदशहर

- हापुड़

- मुजफ्फर नगर

- सहारनपुर

- बदायूं

- लखीमपुरखीरी

- पीलीभीत

- शाहजहांपुर

- एटा

- फिरोजाबाद

- मैनपुरी

- मथुरा

- अंबेडकर नगर

- अमेठी

- गौरीगंज

- श्रावस्ती

- बलरामपुर

- बहराइच

- फैजाबाद

- गोंडा

- रायबरेली

- फतेहपुर

- सीतापुर

- सुल्तानपुर

- औरैया

- अकबरपुर

- बिल्ल्होर

- ललितपुर

- महोबा

- कानपुर देहात

- चित्रकूट

- बांदा

- इटावा

- फर्रुखाबाद

- कन्नौज

- हमीरपुर

- हरदोई

- झांसी

- उरई

- उन्नाव

- हाथरस

- अमरोहा

- रामपुर

- संभल

- गंगापार

- कौशाम्बी

- प्रतापगढ़ - कुंडा

- बिहार

- उत्तराखंड

- झारखंड

- अन्य राज्य

By Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान

“सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” के संदेश के साथ ‘खाकी का सितारा’ योगी सरकार के उस कानून-व्यवस्था मॉडल की भी तस्वीर पेश करता है, जिसमें पुलिस को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता की सुरक्षा, सेवा और भरोसे की जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले आधिकारिक एंथम ‘खाकी का सितारा’ को अपने खास अंदाज में सलाम किया है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… कुछ ख़ाकी पहनकर ज़मीन पर...। इस वीडियो को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लांच किया था। एंथम में कानून-व्यवस्था से लेकर महिला सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट, तकनीक, आपदा एवं राहत कार्य, जनसेवा और रोजमर्रा की पुलिसिंग तक खाकी के अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि ‘खाकी का सितारा’ सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की जिम्मेदारियों और उसके कामकाज के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाने की कोशिश है। इस एंथम की शूटिंग एक-दो दिन में नहीं, बल्कि महाकुंभ-25 से स्वतंत्रता दिवस- 26 तक अलग-अलग मौकों और परिस्थितियों में की गई। उत्तर प्रदेश पुलिस के इस इन-हाउस क्रिएटिव प्रोडक्शन को तैयार करने में एक वर्ष से अधिक का समय लगा। महाकुंभ की विशाल पुलिस व्यवस्था से लेकर अलग-अलग मौकों पर कानून-व्यवस्था संभालते पुलिसकर्मियों तक, कैमरे ने खाकी की ड्यूटी के कई पहलुओं को रिकॉर्ड किया।

स्टार्टअप के लिए योगी सरकार ने की राहत की बारिश, तीन साल तक मिलेंगी यह सुविधाएं

‘खाकी का सितारा’ के जरिए पुलिस की भूमिका को एक अलग अंदाज में पेश किया गया है। वीडियो में पुलिस को केवल कार्रवाई करने वाली एजेंसी के तौर पर नहीं, बल्कि संकट के समय सबसे पहले पहुंचने वाली और आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली व्यवस्था के रूप में दिखाया गया है।

वीडियो में वर्दी के पीछे के उस इंसान को भी दिखाने की कोशिश की गई है, जो अपने परिवार और निजी जीवन से दूर रहकर ड्यूटी करता है और कई बार बिना किसी पहचान या अपेक्षा के अपना कर्तव्य निभाता है। इस एंथम को अमिताभ बच्चन की प्रभावशाली आवाज, पद्मश्री शंकर महादेवन का स्वर मिला है। संगीत के साथ जाने-माने कवि और गीतकार आलोक श्रीवास्तव के शब्द हैं। अभिनेता करण आनंद ने इसमें पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है।

हम बंटे, इसलिए कटे थे, अयोध्या में योगी बोले- संभल हिंसा में हिंदू ही निशाना था

‘खाकी का सितारा’ का औपचारिक लॉन्च 14 अगस्त को लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इस मौके पर पद्मश्री शंकर महादेवन, पद्मश्री नाना पाटेकर, गीतकार आलोक श्रीवास्तव, अभिनेता करण आनंद सहित फिल्म और संगीत जगत से जुड़े कई कलाकार मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पुलिसकर्मी भी शामिल हुए।

लॉन्च के दौरान शंकर महादेवन ने ‘खाकी का सितारा’ से जुड़ने को अपने जीवन के खास पलों में से एक बताया। उन्होंने इस एंथम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को समर्पित किया। उन्होंने गीत की पंक्तियां “सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” और “हम डटे रहे, हम खड़े रहे, चट्टानों जैसे अड़े रहे” सुनाते हुए कहा कि संगीत के जरिए पुलिस की सेवा, साहस और संकल्प को आवाज देना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

प्राइवेट स्कूल के टीचरों को योगी की सौगात, सरकारी स्कूलों के बच्चों को 12-12 सौ

‘खाकी का सितारा’ में पुलिस की सख्ती के साथ उसकी संवेदनशीलता को भी जगह दी गई है। कहीं कानून-व्यवस्था संभालते जवान नजर आते हैं, तो कहीं महिला सुरक्षा और जनसेवा में जुटी पुलिस दिखाई देती है। कहीं महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन की जिम्मेदारी है, तो कहीं आपदा और राहत के बीच लोगों तक पहुंचती खाकी। यह एंथम सिर्फ पुलिस की वर्दी का गीत नहीं, बल्कि उस जिम्मेदारी की कहानी है जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस हर दिन निभाती है।

Loading videos...

और देखें

Loading videos...

और देखें

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।

लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।

अगला लेख

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें