होमक्राइमयोगी खिलाड़ियों से बोले- मेडल लाओ, नौकरी हम देंगे: गोरखपुर में कहा- जो युवा-युवा चिल्लाते, उनके एजेंडे में सिर्फ माफिया - Gorakhpur News
क्राइम

योगी खिलाड़ियों से बोले- मेडल लाओ, नौकरी हम देंगे: गोरखपुर में कहा- जो युवा-युवा चिल्लाते, उनके एजेंडे में सिर्फ माफिया - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - CM Yogi Adityanath Visit Gorakhpur | Nagpanchami Wrestling Competition योगी खिलाड़ियों से बोले- मेडल लाओ, नौकरी हम देंगे:गोरखपुर में कहा- जो युवा-युवा चिल्लाते, उनके एजे…

Dainik Bhaskar के अनुसार17 अगस्त 2026 को 11:55 pm बजे
योगी खिलाड़ियों से बोले- मेडल लाओ, नौकरी हम देंगे:  गोरखपुर में कहा- जो युवा-युवा चिल्लाते, उनके एजेंडे में सिर्फ माफिया - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- CM Yogi Adityanath Visit Gorakhpur | Nagpanchami Wrestling Competition

योगी खिलाड़ियों से बोले- मेडल लाओ, नौकरी हम देंगे:गोरखपुर में कहा- जो युवा-युवा चिल्लाते, उनके एजेंडे में सिर्फ माफिया

- कॉपी लिंक

गोरखपुर में सोमवार दोपहर 3 बजे सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में आयोजित पहलवानों का दंगल देखने पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि देश के लिए मेडल जीतने वालों को हम सीधे नौकरी दे रहे हैं। अब तक 500 खिलाड़ियों को नौकरी मिल चुकी है।

योगी ने कहा-

आज कुछ लोग युवा-युवा चिल्ला रहे हैं, लेकिन उनके एजेंडे में युवा नहीं है। वे सिर्फ आपका इस्तेमाल करना चाहते हैं। जब वे सत्ता में थे, तब उन्होंने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया और सब कुछ माफिया के हवाले कर दिया।

इससे पहले सीएम योगी ने नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने दंगल में पहलवानों के मुकाबले देखे। इसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया।

सीएम की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु के खिताबी मुकाबले हुए। दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा पहलवानों ने हिस्सा लिया।

2 तस्वीरें देखिए…

अब सीएम योगी की 5 बड़ी बातें पढ़िए…

1. खेल से जुड़ेंगे तो नशे से दूर रहेंगे

सीएम योगी ने कहा कि युवा जितना खेलों से जुड़ेगा, उतना ही नशे से दूर रहेगा। नशे के दो रूप हैं। एक ड्रग्स और नशीले पदार्थों का नशा, जबकि दूसरा स्मार्टफोन का नशा है। आज युवा स्मार्टफोन पर जितना समय बिताता है, उसका 90% हिस्सा फिजूल में चला जाता है।

स्मार्टफोन पर बिताए समय में से अगर एक घंटा भी शरीर के लिए दिया जाए तो शरीर स्वस्थ रहेगा। शरीर स्वस्थ होगा तो दिमाग भी स्वस्थ रहेगा। इससे युवा देश को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे सकेंगे।

खिलाड़ी के लिए सबसे पहला नियम आत्म अनुशासन है। वह समय पर उठता और सोता है। खान-पान के नियमों का पालन करता है। पुराने कोचों ने सीमित संसाधनों और बिना प्रोत्साहन के भी अपने जीवन को तपाकर खिलाड़ियों को तैयार किया। आज तो खिलाड़ियों के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

2. निजी स्पोर्ट्स एकेडमी को भी सरकार मदद करेगी, नई युवा नीति जल्द

यूपी सरकार जल्द नई युवा नीति लेकर आ रही है। इसके तहत युवाओं के लिए कई आयोजन और कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए ‘अभ्युदय कोचिंग’ को हर कॉलेज और विश्वविद्यालय तक पहुंचाया जाएगा। इसकी सुविधा फिजिकल और वर्चुअल दोनों माध्यमों से मिलेगी।

प्रदेश के हर जिले में ‘स्किलिंग एंड एम्प्लॉयमेंट जोन’ बनाया जा रहा है। यहां एक ही छत के नीचे युवाओं की स्किलिंग के साथ रोजगार की सुविधा भी उपलब्ध होगी। खेल के किसी भी क्षेत्र में निजी क्षेत्र सहयोग करेगा तो राज्य सरकार की खेल नीति के तहत उसे पूरा सहयोग दिया जाएगा।

3. युवा के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती

नकल माफिया या शिक्षा माफिया अगर किसी युवा के भविष्य से खिलवाड़ करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

ओलंपिक पदक विजेता ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल गाजीपुर के निजी स्टेडियम से आगे बढ़े हैं। इससे पता चलता है कि बेहतर खेल सुविधाएं और निजी एकेडमी युवाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

4. शिक्षा, खेल और ड्रग माफिया से युवाओं को बचाना जरूरी

पुराने खिलाड़ी, पहलवान और कोचों ने सीमित संसाधनों और बिना प्रोत्साहन के अपना जीवन खेलों को समर्पित किया। अगर उन्हें उस समय पर्याप्त सुविधाएं और प्रोत्साहन मिलता तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम और आगे बढ़ा सकते थे।

पिछली सरकारों के एजेंडे में खेल और युवा नहीं थे। आज कुछ लोग युवा-युवा चिल्ला रहे हैं, लेकिन सत्ता में रहते हुए उन्होंने युवाओं के हित में कुछ नहीं किया। सिर्फ युवा शक्ति को माफिया के हवाले कर दिया।

5. युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन माफिया प्रवृत्ति

माफिया प्रवृत्ति युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है। चाहे शिक्षा माफिया हो, खेल माफिया, ड्रग माफिया या पेशेवर अपराधी, इसकी वजह से युवाओं को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। इससे युवाओं को बचाने के लिए खेल और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार खेलों और युवाओं के लिए सकारात्मक माहौल बनाने का काम कर रही है। पहलवान अनुशासन और सात्विक जीवन का पालन करता है। वह बजरंगबली का उपासक भी होता है, जिनसे बल, बुद्धि और विद्या की कामना की जाती है।

योगी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु

विजेता - गाजीपुर के सूरज उपविजेता - गोरखपुर के जनार्दन यादव

उत्तर प्रदेश कुमार

विजेता - वाराणसी के सौरभ यादव उपविजेता - जौनपुर के अमित उत्तर प्रदेश केसरी विजेता - गौतमबुद्धनगर के आकाश उपविजेता - गाजियाबाद के प्रशांत

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पुराने अखाड़े हैं, उनका सरकार रजिस्ट्रेशन कराए। उन्हें सुविधा दे। वहां के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे। स्पोर्ट्स के जिस भी क्षेत्र सहयोग करेगा, राज्य सरकार उसमें सहयोग करेगा। प्रदेश सरकार युवा नीति ला रही है।

इसमें कई योजनाएं चलाई जाएंगी। हर जिले में स्किलिंग एवं इंप्लायमेंट जोन बना रहे हैं। युवा के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाला कोई भी माफिया हो, यदि उसने युवा के जीवन से खिलवाड़ किया, उसकी पूरी प्रापर्टी को जब्त कर सख्त कार्रवाई करेंगे।

इस दौरान सीएम ने गोरखपुर सांसद रविकिशन पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुशीनगर के सांसद ने कहा कि मैं आ गया, वो (रविकिशन) भाग गए।

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी के लिए पहला नियम आत्मअनुशासन का होता है। वह समय पर जगता है, समय पर सोता है। खान-पान के नियम का पालन करता है। जो पुराने कोच हैं, उन्होंने अपने जीवन को तपाया है, खपाया है। अलग विषय है कि उनके समय में प्रोत्साहन नहीं था, संसाधन नहीं था।

प्रोत्साहन होता तो वे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम करते। उस समय की सरकारों के एजेंडे में खेल नहीं था, युवा नहीं था। आज युवा-युवा कहकर जो चिल्ला रहे हैं, उनके एजेंडे में युवा नहीं था। ये केवल आपका उपयोग करना चाहते हैं। जब सत्ता में थे, तो इन्होंने सबकुछ माफिया के हाथ में दे दिया। युवाशक्ति की सबसे बड़ा दुश्मन माफिया प्रवृत्ति है।

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल एवं खेल की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सरकार के साथ समाज को जुड़ना होगा। स्वयं सेवी संगठनों को जुड़ना होगा। दूसरों की गलती निकालने की बजाय, हमें अपने स्तर पर भी सहभागी बनना होगा। पहले यूपी में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नहीं थी, अब मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बना दी है। वहां पाठ्यक्रम शुरू हो गया है। डबल इंजन के सरकार के स्तर पर कोई कमी नहीं। युवाओं को इस अवसर का लाभ लेना चाहिए।

खेल की गतिविधियों से जितना हमारा युवा जुड़ेगा, उतना नशे से दूर रहेगा। दो तरह का नशा है। एक ड्रग या अन्य नशीले पदार्थों से पैदा हुआ है। दूसरा-स्मार्टफोन का नशा। जितना समय स्मार्ट फोन पर खर्च करते हैं, उसमें से 90 प्रतिशत फिजूल का है। 10 प्रतिशत भी आपके उपयोग के लिए नहीं है।

यदि इसमें से 1 घंटा अपने शरीर के लिए दें तो शरीर स्वस्थ होगा। शरीर स्वस्थ होगा तो दिमाग स्वस्थ होगा। भारत को मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान दे सकेंगे।

- कॉपी लिंक

सीएम बोले- पिछले 12 साल में हमने बदलते भारत को देखा है। खेल व खेल संस्कृति के क्षेत्र में भी वह परिवर्तन हुआ है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, विधायक खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से परिवर्तन हुआ है। कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के खिलाड़ियों का जोश हाई था। उत्तर प्रदेश के 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया, उनमें से 3 ने पदक प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने खेल की नीति लेकर आई। जो युवा देश के लिए मेडल जीतेगा, हम उसे सीधे नौकरी देंगे। 500 से नौकरी दे चुके हैं। खेल विभाग में सहायक निदेशक से लेकर डिप्टी एसपी तक का पद खिलाड़ियों को दिए हैं, जिन्होंने देश के लिए मेडल जीता है।

- कॉपी लिंक

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि न केवल नागपंचमी है, बल्कि अयोध्या में सावन का झूला मेला है। हमारे पहलवान इस अवसर पर आज के दिन दंगल के माध्यम से जुड़ते रहे हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी पहलवान दशकों से गोरखनाथ मंदिर में आकर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते रहे हैं। पहली बार 350 से अधिक पहलवानों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें प्रतिभाग करके उन्होंने इस आयोजन की शोभा को बढ़ाया है। खेल को लेकर सबके मन में उत्साह है, चाहे वह किसी आयु वर्ग का हो।

- कॉपी लिंक

प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्राचीन काल से यहां कुश्ती की प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में 359 पहलवानों ने प्रतिभाग किया है। प्रदेश में 16 से अधिक खिलाड़ियों को ग्रुप बी में नौकरी दी गई है। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

- कॉपी लिंक

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के कुमार वर्ग का फाइनल मुकाबला वाराणसी के सौरभ यादव और जौनपुर के अमित के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच जोरदार और रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली, लेकिन अंत में सौरभ यादव ने बेहतरीन दांव-पेच दिखाते हुए जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम कर लिया।

- कॉपी लिंक

गोरखनाथ मंदिर में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता के वीर अभिमन्यु वर्ग का फाइनल मुकाबला गाजीपुर के सूरज और गोरखपुर कृष्णा नगर के जनार्दन के बीच खेला गया। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में गाजीपुर के सूरज ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

- कॉपी लिंक

आज नाग पंचमी का शुभ अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में बहुत ही पुरानी परंपरा है और भारत के लगभग हर हिस्से में नाग पंचमी पर दंगल का आयोजन होता है। इस परंपरा को गोरखनाथ मंदिर ने सदियों से समृद्ध किया है। उसी परंपरा के तहत जब से हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए हैं, तब से यहां प्रदेश स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता होती है और इसमें प्रदेश स्तर के, प्रदेश भर के पहलवान आते हैं, अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं और प्रदेश का एक नंबर का पहलवान चुना जाता है। योगी जी एक नंबर के पहलवान समेत सभी सफल पहलवान हैं, उनको पुरस्कृत करते हैं। और यह बहुत पावन अवसर है नाग पंचमी का, जिसके अवसर पर यह दंगल का आयोजन होता है। इसके लिए हम लोग मुख्यमंत्री जी का और गोरखपुर पीठ का बहुत ही आभारी होते हैं और तहे दिल से उनका सम्मान करते हैं, अभिवादन करते हैं।

- कॉपी लिंक

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच देखने के लिए दर्शक आसपास जुटे रहे। कुश्ती के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया।

- बात खरी हैमंत्री खन्नाजी झंडे की रस्सी खींचते रह गए: SDM के ड्राइवर ने वर्दीधारी से मसाज कराई, आजम वाले IAS आंजनेय साहब लौटेंगे

- BJP की नई टीम में UP के 8 चेहरे, 2-मुस्लिम: बासित अली ने चौंकाया, हरीश द्विवेदी का प्रमोशन, स्मृति ईरानी की वापसी से अमेठी में जश्न

- उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे 10 मीटर धंसा: प्रयागराज में 3-4 फीट पानी भरा, NDRF ने नाव से लोगों को निकाला; आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट

- मुस्कान को अरेस्ट करने वाली महिला दरोगा सस्पेंड: वीडियो बनाकर शेयर करती क्यूआर कोड, मेरठ के SSP ऑफिस में तैनात थी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें