UP Weather 18 August: वाराणसी-प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश की संभावना, 23 अगस्त तक बरसेंगे बदरा
UP Weather 18 August: वाराणसी-प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश की संभावना, 23 अगस्त तक बरसेंगे बदरा UP Weather 18 August: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की भी संभावना ह…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Weather 18 August: वाराणसी-प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश की संभावना, 23 अगस्त तक बरसेंगे बदरा
UP Weather 18 August: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बहराइच समेत कई अन्य जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
UP Weather 18 August: यूपी में सोमवार को झमाझम बदरा बरसे। लखनऊ समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस हफ्ते राज्य भर में सक्रिय मॉनसून की स्थिति जारी रहने का अनुमान जताया है। जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश अधिक प्रभावित क्षेत्र रहने की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है। इससे यूपी समेत कई राज्यों पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वांचल में सप्ताह के अंत तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। बुधवार को भी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
23 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूर्वांचल में 18 और 19 को भारी, 20 और 21 को बहुत भारी और 22 व 23 को भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 18 को भारी, 19 व 20 को नो रेन, 21 व 22 को हैवी रेन और 23 को नो रेन का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल के आईएमडी मॉडल के अनुसार मॉनसून सक्रिय बना रहेगा। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि फिलहाल बादल छाए रहेंगे। मानसून अभी एक्टिव है। छिटपुट बारिश बनी रहेगी। मंगलवार को भी अच्छा बारिश की संभावना है। 23 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
सोमवार को इन स्थानों पर हुई जमकर बारिश
लखनऊ में आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार कुछ स्थानों पर 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सोनभद्र के चुर्क में 147.2 मिलीमीटर, बरेली के बहेरी में 141 मिलीमीटर और प्रयागराज के कोरांव में 126 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा रॉबर्ट्सगंज (95 मिमी), रायबरेली (88.4 मिमी), लखीमपुर खीरी के मोहम्मदाबाद (84 मिमी), प्रयागराज के मेजा (75 मिमी), अयोध्या (75 मिमी), प्रयागराज (73.4 मिमी) और उन्नाव के हसनगंज (72 मिमी) भी जमकर बदरा बरसे।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी 2027 चुनाव के शोर में मुस्लिमों के लिए सपा की 'साइलेंट' रणनीति, आजम के बहाने भी संतुलन साधने की कोशिश - sp silent strategy for muslim voters in up 2027 polls

उत्तर प्रदेश के स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस पर हिंदू लड़कियों से बुर्का पहनकर कराया डांस, जांच के आदेश

BJP राष्ट्रीय टीम में दो मुस्लिम, दोनों यूपी से, मिशन 2027 पर नजर


