13 August Ka Mausam: यूपी में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट, देखें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम - uttar pradesh monsoon heavy rain alert forecast for up
13 August Ka Mausam: यूपी में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट, देखें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है, मौसम विभाग ने 14 से 18 अगस्त तक पूर्वी यूपी और 14 से 17 अग…

सौजन्य से:- Jagran
13 August Ka Mausam: यूपी में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट, देखें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है, मौसम विभाग ने 14 से 18 अगस्त तक पूर्वी यूपी और 14 से 17 अगस्त तक पश्चिमी यूपी में भारी ब ...और पढ़ें
HighLights
- पश्चिमी यूपी में बीते 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज।
- पूर्वी यूपी में 14-18 अगस्त तक बारिश की संभावना।
- मौसम विभाग ने वज्रपात, आंधी-तूफान की चेतावनी दी।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज ताजा अपडेट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बिजनौर जिला 15 सेमी बारिश के साथ सबसे प्रमुख रहा।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 से 18 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी समेत सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 13 से 18 अगस्त के बीच पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश जारी रहेगा बारिश का दौर
मेरठ और अलीगढ़ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा, 14 से 17 अगस्त के दौरान पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों में भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 13 और 14 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों ही क्षेत्रों में गरज-चमक, आंधी-तूफान और बिजली (वज्रपात) गिरने की आशंका जताई है।
प्रशासन ने लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और कृषि गतिविधियों के दौरान जल निकासी का उचित प्रबंध रखने की सलाह दी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

स्याना के डॉ. प्रवीण का गोमूत्र डेयरी प्रोजेक्ट: पूरे प्रदेश में बनेगा मॉडल, सीएम योगी ने दी हरी झंडी - Siana (Bulandshahar) News

चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में चीनी की कीमतों में उछाल, गन्ना किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद - ChiniMandi

कल का मौसम:11 अगस्त को यूपी के इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून पर IMD का बड़ा अपडेट


